[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इन चीजों की जगह बदलने से दूर हो सकता है वास्तु दोष, जानिए कैसे

इन चीजों की जगह बदलने से दूर हो सकता है वास्तु दोष, जानिए कैसे

0
इन चीजों की जगह बदलने से दूर हो सकता है वास्तु दोष, जानिए कैसे
वास्तु दोष दूर करने के उपाय AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने घर में जिन चीजों को भी रखते हैं उनकी एक खास और अलग जगह होती है. अगर आप इन चीजों को गलत जगह पर रखते हैं, तो पूरे घर पर देखते ही देखते निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. जब घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ता है तो इसकी वजह से हमें स्ट्रेस होता है, बीमारियां घेर लेती हैं और कई बार तो पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं. लेकिन, अच्छी बात यह भी है कि घर पर मौजूद इन छोटी-छोटी चीजों को सही जगह पर रखकर आप काफी आसानी से हर तरह के वास्तु दोषों से छुटकारा पा सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको आज ही सही जगह पर रख देना चाहिए.

मंदिर की सही दिशा जरूरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर हो हमेशा ही उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए. इस दिशा को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है. आपको मंदिर को कभी भी बेडरूम के पास या फिर सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए. जब आप मंदिर को सही दिशा में रखते हैं तो इससे पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और साथ ही दिल और दिमाग भी शांत रहता है.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो हर सुबह नहीं कर रहे ये 5 गलतियां? जानें वास्तु शास्त्र के जरूरी नियम

जूते-चप्पल रखने की सही जगह

आपको जूते और चप्पलों को कभी भी घर के मुख्य द्वार के सामने या फिर इधर-उधर रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. जूते और चप्पलों को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने के लिए कहा जाता है. इसके अलावा आपको इन्हें रैक में अच्छे से सुलझा के रखना चाहिए. यह छोटा सा उपाय घर की निगेटिव एनर्जी को कम करता है और घर दिखने में भी साफ लगता है.

पानी से जुड़ी चीजें इस जगह रखें

घर पर पानी की टंकी, एक्वेरियम या फिर मटके को हमेशा उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इन्हें पानी रखने के लिए सबसे उचित जगह बताया गया है. पानी को हमेशा से ही पैसों और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में अगर आप इसे गलत दिशा और जगह पर रख देते हैं, तो आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: अनजाने में की गई ये गलतियां घर में ला सकती हैं दुर्भाग्य, तुरंत नहीं सुधरीं तो होगा नुकसान

आईना रखने की सही पोजिशन

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको आईने को हमेशा ही घर के उत्तर या फिर पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए. इन्हें सबसे शुभ माना जाता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप आईने को कभी भी बिस्तर से ठीक सामने नहीं रखना है. आपकी आप ऐसा करते हैं तो सिर्फ आपकी नींद खराब नहीं होती आपका मेंटल स्ट्रेस भी काफी ज्यादा सकता है.

किचन में रखा गैस-चूल्हा

किचन में रखा हुआ गैस-चूल्हा हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही होना चाहिए. इसके अलावा जब आप खाना बना रहे हों तो आपका मुंह पूर्व दिशा की तरफ ही होना चाहिए. इसे सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. जब आप किचन में इन बातों का ख्याल रखते हैं तो इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है और साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: घर में घटने वाली इन घटनाओं को माना जाता है काफी अशुभ, समझ जाएं जल्द हो सकती हैं पैसों से जुड़ी दिक्कतें

Previous article श्री राम दरबार मंदिर से निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
Next article घर पर बनाएं मेयोनीज, वो भी चार अलग-अलग फ्लेवर में – शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की रेसिपी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel