[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style किचन में रखे टूटे बर्तन बन सकते हैं आपकी परेशानियों की जड़, जानें हैरान करने वाली सच्चाई

किचन में रखे टूटे बर्तन बन सकते हैं आपकी परेशानियों की जड़, जानें हैरान करने वाली सच्चाई

0
किचन में रखे टूटे बर्तन बन सकते हैं आपकी परेशानियों की जड़, जानें हैरान करने वाली सच्चाई
टूटे बर्तनों को घर पर रखने से क्या होता है AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी छोटी से छोटी चीज भी आपकी जिंदगी पर काफी बड़ा और गहरा असर डाल सकती है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको अपने घर पर किसी भी चीज को काफी सोच-समझकर रखना चाहिए. हमारे इसी वास्तु शास्त्र के घर के किचन को भी काफी महत्वपूर्ण बताया गया है जिस वजह से हम यहां पर क्या रख रहे हैं वह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. कई बार हम किचन में रखे टूटे हुए बर्तनों को नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं कि जबतक काम चल रहा है चलने दो, लेकिन आपकी यह सोच या फिर लापरवाही धीरे-धीरे आपके घर की पॉजिटिव एनर्जी को काफी हद तक कम कर सकती है. जब ऐसा होता है तो इसका सीधा असर आपकी सेहत, रिश्तों और फिनांशियल कंडीशन पर देखने को मिलता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले कि किस तरह से किचन में रखी टूटी-फूटी चीजें आपकी जिंदगी में निगेटिव असर डाल सकती हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

निगेटिव एनर्जी का कारण बनते हैं टूटे बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में रखे टूटी या फिर दरारों वाले बर्तन निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करने का काम करते हैं. इस तरह के बर्तन घर के माहौल को बुरी तरह से अफेक्ट करते हैं और साथ ही फैमिली मेंबर्स के मन में स्ट्रेस और बेचैनी को बढ़ा देते हैं. अगर आप पॉजिटिव माहौल चाहते हैं तो इस तरह के बर्तनों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर के अंदर गीले कपड़े सुखाना सही है या गलत? जानें वास्तु शास्त्र के नियम

पैसों से जुड़ी दिक्कतों का संकेत

कई लोग पुराने या फिर टूटे हुए बर्तनों को सिर्फ यह सोचकर अपने घर पर रख लेते हैं कि आगे चलकर शायद काम में आ जाएंगे. वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटे बर्तनों को पैसों से जुड़ी दिक्कतों से जोड़कर भी देखा जाता है. जिन घरों में इस तरह के बर्तनों को रखा जाता है उनमें पैसों का आना-जाना रोजक जाता है और बेवजह के खर्चे बढ़ जाते हैं. इस तरह के बर्तनों को घर पर रखना काफी ज्यादा अशुभ साबित हो सकता है.

रिश्तों में आ सकती है खटास

अगर आपके घर का माहौल पॉजिटिव नहीं है, तो इसका असर आपके रिश्तों पर भी पड़ता है. किचन में रखे टूटे हुए बर्तन निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं, जिस वजह से भी परिवार के सभी सदस्यों के बीच लड़ाई और झगड़े होने शुरू हो जाते हैं.

सेहत पर भी पड़ता है असर

वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटे और पिचके हुए बर्तन आपकी सेहत पर भी काफी बुरा असर डाल सकते हैं. इस तरह के बर्तनों में बैक्टीरिया काफी आसानी से इकठ्ठा हो जाते हैं, जो खाने में मिलकर आपके शरीर में घुस जाते हैं. ये बैक्टीरिया कई तरह की बीमारियों का कारण बन जाते हैं.

यह भी पढ़ें: घर घुसते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 गलतियां? जानिए इनका असर आपकी जिंदगी पर

Previous article गैस की किल्लत: जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिलता कोई रिस्पांस
Next article बेमौसम बरसात एवं आंधी में नुकसान हुई फसल का कृषि पदाधिकारी ने लिया जायजा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel