[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सोने से पहले की ये 4 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, घर में आने लगेगी सुख-समृद्धि!

सोने से पहले की ये 4 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, घर में आने लगेगी सुख-समृद्धि!

0
सोने से पहले की ये 4 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, घर में आने लगेगी सुख-समृद्धि!
सोने से पहले जरूर अपनाएं वास्तु के ये टिप्स AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहल या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर आप इन्हें नजरअंदाज करते हैं तो जीवन में परेशानियों का आना भी शुरू हो सकता है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो हमारी रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम भी हमारे जीवन में काफी गहरा असर डाल सकते हैं. खासतौर पर रात के समय किये गए कामों को सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है. सोने से पहले किये गए कुछ काम आपके घर की एनर्जी के साथ ही आपके मन की स्थति को प्रभावित करती है. अगर आप भी जीवन में सुख-शांति और तरक्की पाना चाहते हैं, तो सोने से पहले कुछ नियमों का पालन आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी और किस्मत को पूरी तरह से बदलने में मदद कर सकते हैं.

किचन साफ करके ही सोएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर का किचन ही समृद्धि और अन्न का स्थान होता है. ऐसे में जब आप रात के समय झूठे और गंदे बर्तनों को किचन में छोड़ देते हैं तो निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. ऐसा होने की वजह से आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों और मेंटल स्ट्रेस से भी जूझना पड़ता है. हर रात सोने से पहले बर्तनों को साफ करने की और किचन प्लेटफार्म को पोछने की आदत डालें. यह छोटा सा उपाय घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बरसती है.

यह भी पढ़ें: पर्स में रखी ये 5 चीजें बना सकती हैं आपको गरीब, मेहनत के बाद भी नहीं टिकते पैसे तो जान लें

घर में बिखरा सामान व्यवस्थित करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में चीजें इधर-उधर बिखरी हुई है, तो आपका मन भी अशांत रहने लगता है. वास्तु शास्त्र की मानें तो बिखरा हुआ घर निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है. हर रात सोने से पहले 10 मिनट निकाल लें और सभी कमरों को व्यवस्थित कर लें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको मानसिक शांति मिलती है और साथ ही अगले दिन की शुरुआत पॉजिटिव भी होती है.

सिरहाने पानी से भरा गिलास रखें

वास्तु मान्यताओं के अनुसार रात को सोते समय सिरहाने के पास पानी से भरा ग्लास या फिर तांबे को लोटा रखना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. मान्यताओं के अनुसार जब आप ऐसा करते हैं, तो सिरहाने के पास रखा पानी सारे निगेटिव एनर्जी को अपने अंदर खींच लेता है. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि अगली सुबह इस पानी को पौधों में डाल दें.

सही दिशा में सोने की आदत डालें

वास्तु शास्त्र में रात को सोने की दिशा को काफी ज्यादा मह्त्वपूर्ण बताया गया है. मान्यताओं के अनुसार दक्षिण या फिर पूर्व दिशा की तरफ सिर करके सोना सबसे बेहतर होता है. इस दिशा में सिर करके सोने से आपकी सेहत अच्छी रहती है और जीवन में स्टेबिलिटी भी आती है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी बिस्तर ठीक किए बिना निकल जाते हैं घर से? वास्तु शास्त्र देता है चेतावनी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article शादी में डीजे ले जाने से पहले सोच लें, बिहार सरकार ने जब्ती और भारी जुर्माने का दिया आदेश
Next article फंगस और घुन से पाएं छुटकारा – दादी-नानी के ये स्टोरेज टिप्स हैं सबसे असरदार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel