[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर जान लें वास्तु शास्त्र के ये 6 नियम, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां

नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर जान लें वास्तु शास्त्र के ये 6 नियम, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां

0
नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर जान लें वास्तु शास्त्र के ये 6 नियम, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां
नए घर में शिफ्ट करने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए AI image

Vastu Tips: जब हम एक नया घर लेते हैं तो यह हमारे लिए एक बेहद ही खुशी की बात होती है. यह हमारे लिए सिर्फ एक रहने की जगह नहीं, बल्कि जिंदगी में होने वाली नयी शुरुआत और सपनों से भी जुड़ा हुआ होता है. जब हम एक नए घर में शिफ्ट करते हैं, तो अक्सर हमारी यही चाहत होती है कि घर में खुशियां, शांति और तरक्की हमेशा ही बरकरार रहे. लेकिन, कई बार हम एक जरूरी चीज को नजरअंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से जीवन में परेशानियां आने लग जाती है. यह जरूरी चीज और कुछ नहीं बल्कि घर का वास्तु है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा और उसकी बनावट हमारे जीवन में काफी गहरा असर डाल सकती हैं. जब घर में सही एनर्जी होती है, तो सबकुछ ही बेहतर चल रहा होता है. वहीं, जब ये एनर्जी निगेटिव होती है, तो जीवन में परेशानियों का आना शुरू हो सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको हमेशा ही एक नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर रखना चाहिए. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

मुख्य द्वार की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार से ही पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको नए घर में शिफ्ट होने से पहले इसकी दिशा का खास ख्याल रखना पड़ता है. घर का मुख्य दरवाजा हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा में होना चाहिए. इस दिशा में बना दरवाजा घर और जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है.

यह भी पढ़ें: क्या है पोछा लगाने का सही समय और तरीका? एक छोटी गलती से दूर हो सकती है मां लक्ष्मी!

किचन की सही जगह

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का किचन हमेशा ही दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए. जब आप नए घर में शिफ्ट कर रहे हों, तो इस बात का ख्याल आपको जरूर रखना चाहिए. इस दिशा को अग्नि कोण भी माना जाता है. जब किचन सही जगह पर होता है तो घर में सभी की सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ता है. इसके अलावा आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती चली जाती है.

किस दिशा में होना चाहिए बेडरूम?

घर का जो मास्टर बेडरूम है उसे हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. इसे सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. जब मास्टर बेडरूम इस दिशा में होता है, तो परिवार में स्टेबिलिटी और रिश्तों में मजबूती आती है. इसके अलावा जब आप बिस्तर पर सो रहे हों, तो आपका सिर दक्षिण या फिर पूर्व दिशा की तरफ ही होना चाहिए.

पूजा घर का सही स्थान

घर में पूजा के स्थान को हमेशा ही उत्तर-पूर्व दिशा यानी कि ईशान कोण में होना चाहिए. इस दिशा को स्पिरिचुअल एनर्जी के लिए सबसे बेहतर माना गया है. जब पूजा का स्थान यहां पर होता है, तो आपके घर में शांति बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो हर सुबह नहीं कर रहे ये 5 गलतियां? जानें वास्तु शास्त्र के जरूरी नियम

बाथरूम और टॉयलेट की दिशा

जब आप नए घर में प्रवेश कर रहे हैं, तो इस बात का ख्याल जरूर रखें कि बाथरूम और टॉयलेट हमेशा उत्तर-पश्चिम या फिर पश्चिम दिशा में ही हो. आपको कभी भी इसे किचन या फिर पूजा घर के पास नहीं रखना या फिर बनवाना चाहिए. अगर आप इस बात को नजरअंदाज करते हैं, तो इसकी वजह से निगेटिव एनर्जी काफी ज्यादा बढ़ सकती है.

खिड़कियां और वेंटिलेशन का रखें ख्याल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर पर्याप्त रोशनी और हवा का आना भी काफी ज्यादा जरूरी होता है. इसके लिए उत्तर या पूर्व दिशा में खिड़कियों का होना शुभ माना जाता है. इन दिशाओं में खिड़कियों के होने से पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना हुआ रहता है.

यह भी पढ़ें: घर में घटने वाली इन घटनाओं को माना जाता है काफी अशुभ, समझ जाएं जल्द हो सकती हैं पैसों से जुड़ी दिक्कतें

Previous article कस्तूरबा की छात्राओं ने किया योग
Next article पुलिस की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर से दबोचा गया आरोपित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel