[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर में अचानक चींटियों और कीड़ों का बढ़ना नॉर्मल है या कोई बड़ा संकेत? जानें वास्तु शास्त्र क्या कहता है

घर में अचानक चींटियों और कीड़ों का बढ़ना नॉर्मल है या कोई बड़ा संकेत? जानें वास्तु शास्त्र क्या कहता है

0
घर में अचानक चींटियों और कीड़ों का बढ़ना नॉर्मल है या कोई बड़ा संकेत? जानें वास्तु शास्त्र क्या कहता है
वास्तु शास्त्र में घर पर चीटियों और कीड़ों के दिखने का अर्थ Ai image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. अगर आप किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन कर लेते हैं, तो इसका परिणाम काफी ज्यादा सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, जब आप इन नियमों को नजरअंदाज करते हैं इसके परिणाम जीवन में परेशानियां लाने वाले भी हो सकते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर में अचानक आयी चीटियों, कॉकरोच और छोटे-छोटे कीड़ों के पीछे के भी कुछ कारण बताये गए हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर पर चीटियां और ये कीड़े आ रहे हैं, तो यह सिर्फ गंदगी और मौसम का ही असर नहीं है, कई बार इसके पीछे घर की एनर्जी से जुड़े हुए भी कुछ संकेत हो सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार घर में इन चीजों का बढ़ना निगेटिव एनर्जी और एनर्जी का बैलेंस बिगड़ने का भी संकेत हो सकता है. तो चलिए इन कारणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

वास्तु के अनुसार इसका क्या मतलब होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आपके घर की एनर्जी बिलकुल भी सही नहीं होती है, तो इस वजह से भी वहां पर छोटे-छोटे इस तरह के जीव खिंचे चले आते हैं. अगर आपको अपने घर पर बार-बार चीटियां दिखाई दे खासकर काली वाली, तो इसे पैसों से जुड़ी दिक्कतों का संकेत माना जा सकता है. वहीं, घर पर दिखने वाली लाल चीटियां घर में बढ़ने वाले स्ट्रेस, झगड़े और मेंटल प्रॉब्लम्स की तरफ इशारा करते हैं. अगर आपको अपने घर पर काफी ज्यादा कॉकरोच या फिर अन्य कीड़े दिखाई दे रहे हैं, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि घर में सफाई की कमी है और एनर्जी का फ्लो भी सही से नहीं हो रहा है. कई बार इसकी वजह से घर का माहौल हैवी और बैलेंस बिगड़ा हुआ भी लग सकता है.

यह भी पढ़ें: घर की सीढ़ियों पर बैठने की एक गलती छीन सकती है आपकी सुख-शांति, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

किस दिशा में समस्या का संकेत माना जाता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर की किस दिशा में ये कीड़े दिख रहे हैं, उसका अर्थ अलग-अलग हो सकता है. अगर आपको चीटियां और कीड़े उत्तर दिशा में ज्यादा दिखाई दे, तो यह पैसों और करियर से जुड़ी रुकावटों की तरफ इशारा करता है. वहीं, दक्षिण दिशा में दिखने वाले ये कीड़े आपके मेंटल स्ट्रेस और परिवार में चल रहे झगड़ों और विवादों की तरफ इशारा करते हैं. इसके अलावा अगर आपको अपने किचन में चीटियां ज्यादा दिखाई दे रही हैं, तो इन्हें भोजन और हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स का भी संकेत माना जाता है.

क्या हो सकते हैं इसके पीछे के कारण ?

हालांकि वास्तु शास्त्र के इन संकेतों के अलावा भी इसके पीछे कुछ नॉर्मल कारण भी हो सकते हैं. कई बार घर में खीने-पीने की चीजों का खुला हुआ रह जाना, मॉइस्चर, गंदगी या फिर लंबे समय तक सफाई नहीं होने की वजह से भी हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर की सफाई के बाद भी यह प्रॉब्लम बनी रहती है, तो इसे एनर्जी के बैलेंस के बिगड़ने के संकेत के रूप में भी देखा जा सकता है.

क्या उपाय करना आपके लिए है फायदेमंद?

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी हमेशा ही बनी रहे, तो इसके लिए आपको अपने घर की रेगुलर सफाई करते रहना काफी जरूरी हो जाता है. इसके अलावा घर के हर एक कोने में कपूर या फिर धूप जलाना भी एक अच्छा उपाय माना जाता है. आप अगर चाहें तो अपने घर पर पोछा लगाने के लिए नमक वाले पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से निगेटिव एनर्जी कम होने लगती है. भूलकर भी खाने-पीने की चीजों को खुले में न रखें. खासकर मीठी चीजों को तो बिलकुल भी नहीं. किचन को जितना हो सके साफ और सूखा रखना फायदेमंद होता है. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप अपने घर में रोशनी और फ्रेश हवा का फ्लो बनाकर रखें.

यह भी पढ़ें: फ्रिज के ऊपर रखी ये 5 चीजें बन सकती हैं बीमारी और पैसों की तंगी की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान

Previous article Deoghar News : आइएमए देवघर की नयी कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, डॉ एनसी गांधी बने अध्यक्ष
Next article 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पांच बालिग गिरफ्तार व दो नाबालिग निरुद्ध
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel