[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सुनने में अजीब, लेकिन ये 5 आदतें बन सकती हैं आपकी परेशानी की वजह, जान लें

सुनने में अजीब, लेकिन ये 5 आदतें बन सकती हैं आपकी परेशानी की वजह, जान लें

0
सुनने में अजीब, लेकिन ये 5 आदतें बन सकती हैं आपकी परेशानी की वजह, जान लें
वास्तु के अजीब नियम Ai image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो इसके परिणाम काफी सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन्हें अनजाने में भी नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी बातों का जिक्र भी मिलता है जो भले ही हमें सुनने में पहली बार अजीब या फिर बेकार लगे, लेकिन मान्यताओं के अनुसार इनका काफी गहरा असर हमारी जिंदगी और हमारे घर पर पड़ता है. आज हम आपको इन्हीं अजीब लगने वाले लेकिन बेहद ही कारगर बातों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं फिर इनके बारे में.

खाली बाल्टी या बर्तन उल्टा करके न रखें

अक्सर यह गलती हम सभी करते हैं कि जगह बचाने के लिए हम बाल्टी को खाली करके या फिर बर्तनों को उल्टा करके रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको यह आदत निगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देने का काम करती है. अगर आप घर में पॉजिटिव एनर्जी चाहते हैं तो सबसे पहले खाली बाल्टी और बर्तनों को सही तरीके से रखना शुरू करें.

यह भी पढ़ें: क्या आपका घर दे रहा है बर्बादी के संकेत? इन 5 आसान टेस्ट से मिनटों में पहचानें वास्तु दोष

रात में झाड़ू को खुला न छोड़ें

झाड़ू को हमेशा से ही मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता रहा है. यह एक मुख्य कारण हैं कि आपको रात के समय झाड़ू को खुला हुआ या फिर दरवाजे के ठीक सामने रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. रात को सोने से पहले झाड़ू को घर के किसी कोने में छिपाकर रखना सबसे शुभ होता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर सुख-समृद्धि बनी हुई रहती है.

दरवाजे के पीछे कपड़े न टांगें

बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे दरवाजे के पीछे कपड़े को टांगकर रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह एक बेहद ही गलत आदत है. जब आप ऐसा करते हैं तो एनर्जी का फ्लो रुकता है और साथ ही घर में निगेटिव एनर्जी भी बढ़ने लगती है. आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इन कपड़ों को अलग करके सही जगह पर रखें.

यह भी पढ़ें: नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर जान लें वास्तु शास्त्र के ये 6 नियम, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां

घर में टूटे-फूटे सामान न रखें

घर पर मौजूद टूटी-फूटी चीजें जैसे कि घड़ी, कांच या फिर फर्नीचर निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं. ऐसा करना आपकी तरक्की में रुकावट डाल सकता है. अगर घर पर टूटी-फूटी चीज है तो उसे समय रहते ठीक करवा लें या फिर घर से बाहर निकाल दें.

पानी के रिसाव को नजरअंदाज न करें

अगर आपके घर पर कहीं नल टपक रहा है या फिर पानी बेवजह में बह रहा है, तो उसे जितनी जल्दी हो सके ठीक करवा लें. अगर आप समय रहते इस गलती को सुधारते नहीं है तो यह आपके पैसों के नुकसान का भी कारण बन सकता है. अगर आप काफी समय तक इस समस्या से छुटकारा नहीं पाते हैं तो आने वाले समय में आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या है पोछा लगाने का सही समय और तरीका? एक छोटी गलती से दूर हो सकती है मां लक्ष्मी!

Previous article बनमनखी बुनियाद केंद्र में आज से नेत्र जांच व चश्मा वितरण शिविर
Next article मधेपुरा में ‘फ्यूल क्राइसिस’: चूल्हों से गायब हुई नीली लौ, धुएं में घुटती रोजी-रोटी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel