[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आपका घर दे रहा है बर्बादी के संकेत? इन 5 आसान टेस्ट से मिनटों में पहचानें वास्तु दोष

क्या आपका घर दे रहा है बर्बादी के संकेत? इन 5 आसान टेस्ट से मिनटों में पहचानें वास्तु दोष

0
क्या आपका घर दे रहा है बर्बादी के संकेत? इन 5 आसान टेस्ट से मिनटों में पहचानें वास्तु दोष
घर के लिए वास्तु के टेस्ट Ai image

Vastu Tips: क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि आपके घर पर सबकुछ ठीक तो है लेकिन फिर भी आपको एक अजीब सी बेचैनी का एहसास हो रहा है? इसके अलावा कई बार तो ऐसा भी होता है कि हर कुछ समय में जिंदगी में परेशानियां आती ही रहती हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे हालात नहीं, बल्कि घर की एनर्जी भी वजह हो सकती है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो हमारे घर का माहौल हमारी सोच, सेहत और किस्मत पर हर तरह से असर डाल सकता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि आप घर पर बिना किसी बड़े बदलाव के भी कुछ आसान टेस्ट की मदद से अपने घर की असली स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं. जब आप इनके रिजल्ट पर नजर डालेंगे तो आपको समझ में आ जाएगा कि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी है या फिर आपके घर को सुधार की जरूरत है.

मुख्य दरवाजे पर करें ये टेस्ट

आपके घर का जो मुख्य दरवाजा होता है उसे ही पॉजिटिव एनर्जी के आने-जाने का रास्ता माना जाता है. इसके लिए आप एक आसान टेस्ट कर सकते हैं. जब आप दरवाजे को खोल या फिर बंद कर रहे हों, तो इस बात पर ध्यान दें कि उससे कोई आवाज या फिर कोई रुकावट आ रही है या नहीं. अगर दरवाजा चरमराता है या फिर ठीक से नहीं खुल रहा है, तो यह निगेटिव एनर्जी का संकेत हो सकता है. आपको जितनी जल्दी हो सके इसे ठीक कर लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर जान लें वास्तु शास्त्र के ये 6 नियम, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां

धूप और हवा से जुड़े टेस्ट

आपके घर पर नेचुरल लाइट और फ्रेश हवा आती रहे यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. दिन के समय इस बात पर ध्यान दें कि घर के अंदर पर्याप्त धूप आ रही है या फिर नहीं. अगर आपको अपना घर अंधेरा दिखे या फिर आपको बंद-बंद सा फील हो, तो यह एनर्जी के रास्ते में आने वाली रुकावट के संकेत हो सकते हैं. इस रुकावट को दूर करने के लिए खिड़कियों को खोलकर रखना शुरू कर दें और दीवारों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दें.

घर में मौजूद पौधों को देखकर लगाएं अंदाजा

आपके घर में मौजूद पौधे भी आपको काफी कुछ बता सकते हैं. अगर आपके घर में मौजूद पौधे काफी जल्दी सूख जाते हैं या फिर अच्छे से बढ़ नहीं रहे हैं, तो यह घर पर मौजूद निगेटिव एनर्जी की तरफ इशारा करते हैं. वहीं, हेल्दी और हरे-भरे पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा देते हैं. अगर घर पर पौधे हैं तो आपको इनका खास ख्याल रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या है पोछा लगाने का सही समय और तरीका? एक छोटी गलती से दूर हो सकती है मां लक्ष्मी!

पानी के फ्लो का टेस्ट

वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी का रिश्ता हमेशा पैसों और समृद्धि से होता है. अगर आपके घर में पानी का रिसाव है, कहीं से पानी टपक रही है या फिर गंदा पानी इकठ्ठा को गया है तो यह भी वास्तु दोष के संकेत हो सकते हैं. अगर ऐसा हो रहा है, तो एक बार सभी नलों और पाइप्स को चेक करें. अगर आपको कहीं पर लीकेज दिख रही है, तो उसे जितनी जल्दी हो सके ठीक करा लें.

घर के माहौल पर भी दें ध्यान

अगर आप अपने घर को टेस्ट कर रहे हैं तो इसमें रहने वाले लोगों के मन पर भी ध्यान दें. यह सबसे आसान और कारगर तरीका है. अगर आपके घर पर बिना वजह झगड़े हो रहे हैं, स्ट्रेस या फिर बेचैनी का माहौल बना रहता है, तो यह भी निगेटिव एनर्जी का संकेत हो सकता है. वहीं, जब आपके घर की एनर्जी पॉजिटिव होती है, तो आपके घर पर शांति, खुशी और सुकून का एहसास होता है.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो हर सुबह नहीं कर रहे ये 5 गलतियां? जानें वास्तु शास्त्र के जरूरी नियम

Previous article चिकित्सकों ने अभ्रद व्यवहार के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
Next article अहले सुबह सड़क पर पलटा वाहन, दो घंटे रहा सड़क जाम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel