[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र किसे कहते हैं, जानें इसके नियमों के पालन से क्या हैं फायदे

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र किसे कहते हैं, जानें इसके नियमों के पालन से क्या हैं फायदे

0
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र किसे कहते हैं, जानें इसके नियमों के पालन से क्या हैं फायदे
Vastu Shastra

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र हमारी भारतीय संस्कृति में सदियों से माना जाने वाला एक विज्ञान है. वास्तु के नियमों को प्रकृति और ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इस विज्ञान का पालन अधिकतम हिंदू घरों में होता है. माना जाता है कि अगर नियमित रूप से वास्तु के नियमों का पालन किया जाए तो इससे कई तरह के चमत्कारी फायदे मिलते हैं और लोगों के जीवन में सदा सुख समृद्धि बनी रहती है. साथ ही वास्तु को धन लाभ से भी जोड़ा जाता है. कई बार जब लोग वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते तो उन्हें वास्तु दोष के प्रकोप से भी जूझना पड़ता है.

Also Read:Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में होना चाहिए आपका किचन?

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र की मुख्य मान्यताएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर एक दिशा में एक विशेष प्रकार की ऊर्जा का प्रवाह होता है, और अगर वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हुए घर या दफ्तर का निर्माण कार्य किया जाए तो वहां सकारात्मक ऊर्जा का एक निरंतर प्रवाह होता है. वास्तु के नियमों के पालन से शारीरिक स्वास्थ्य, सुख समृद्धि में वृद्धि होती है. वास्तु के द्वारा तय किए गए नियमों का अगर सही तरीके से पालन हो तो व्यक्ति एक सुखद जीवन जीने में सफल होता है.

Vastu Shastra: क्या है वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर उसके नियमों के विपरीत कोई चीजें की जाए तो लोगों पर वास्तु दोष का प्रभाव पड़ सकता है जिसके बाद लोगों के जीवन में शारीरिक, आर्थिक और अन्य तरह की समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि ऐसा माना जाता है कि अगर आप की ग्रह दशा मजबूत हो तो आप पर वास्तु दोष का प्रभाव कम पड़ता है लेकिन अगर वो कमजोर हो तो आप पर वास्तु दोष का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. वास्तु के अनुसार आप के घर के एक एक कोनों का निर्माण कुछ नियमों को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए, यहां तक कि किचन की दिशा से लेकर वहां रखने वाली चीजों तक, हर चीज को लेकर वास्तु में कुछ नियम तय किए गए हैं.

वास्तु शास्त्र दे सकता है ये लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर उसके नियमों का सही रूप से पालन किया जाए तो सबसे पहले तो आप के घर में एक सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है. इससे घर में रहने वाले लोगों की मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से वृद्धि मिलती है. वास्तु के अनुसार काम करने से लोगों को अपने आप में एक आध्यात्मिक विश्वास भी देखने को मिलता है. साथ ही अगर आप के जीवन में विकास थम गया हो, तो उसमें भी आपको बदलाव देखने को मिलता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

https://www.prabhatkhabar.com/life-and-style/vastu-tips-what-is-right-direction-of-kitchen-sbh
Previous article भारत का ठोस जवाब
Next article Mathura Holi 2024: बरसाना की लठ्ठमार होली देखने देश विदेश से उमड़े पर्यटक, हुरियारों पर बरसीं लाठियां
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel