[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पार्टनर को उनके मूलांक के हिसाब से दें गिफ्ट, साल भर बना रहेगा प्यार

पार्टनर को उनके मूलांक के हिसाब से दें गिफ्ट, साल भर बना रहेगा प्यार

0
पार्टनर को उनके मूलांक के हिसाब से दें गिफ्ट, साल भर बना रहेगा प्यार
वैलेंटाइन डे न्यूमरोलॉजी, फोटो: AI

Valentine’s Day Numerology: वैलेंटाइन डे के मौके पर हर कोई अपने पार्टनर को कुछ खास देना चाहता है, लेकिन सबसे बड़ी उलझन यही होती है कि उनके लिए परफेक्ट गिफ्ट क्या होगा? अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, अगर आप पार्टनर के मूलांक को ध्यान में रखकर तोहफा चुनते हैं, तो यह न केवल उन्हें पसंद आएगा बल्कि आपके रिश्ते में साल भर मिठास और गुड लक भी बढ़ाएगा. ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आपकी जन्मतिथि के अनुसार वो लकी गिफ्ट्स, जो आपके इस वैलेंटाइन डे को यादगार बना सकते हैं.

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख)

इस मूलांक के लोगों को शानो-शौकत वाली चीजें बहुत पसंद आती हैं. आप उन्हें कोई ब्रांडेड घड़ी, चश्मा या सुनहरे रंग की कोई खास चीज गिफ्ट कर सकते हैं.

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख)

ये लोग स्वभाव से बहुत कोमल और भावुक होते हैं. इन्हें चांदी की कोई ज्वेलरी, सफेद फूलों का गुलदस्ता या एक सुंदर फोटो फ्रेम देना सबसे अच्छा रहेगा.

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख)

इस अंक के लोग नई चीजें सीखने और पढ़ने के शौकीन होते हैं. इन्हें आप कोई अच्छी प्रेरणादायक किताब या पीले रंग की कोई सुंदर ड्रेस उपहार में दे सकते हैं.

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख)

इन्हें ऐसी चीजें पसंद आती हैं जो हटकर और काम की हों. आप इन्हें कोई नया गैजेट, हेडफोन या नीले रंग की कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं.

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख)

ये लोग बातचीत करने और घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं. इन्हें आप एक अच्छा परफ्यूम, मोबाइल फोन या किसी ट्रिप का टिकट देकर सरप्राइज दे सकते हैं.

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख)

इस मूलांक के लोग सुंदरता और चमक-धमक को पसंद करते हैं. इनके लिए बढ़िया मेकअप किट, हीरे की अंगूठी या चॉकलेट का बड़ा बॉक्स सबसे बेस्ट गिफ्ट होगा.

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख)

ये लोग थोड़े शांत और गंभीर स्वभाव के होते हैं. इन्हें आप संगीत से जुड़ी कोई चीज या सफेद रंग के आरामदायक कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं.

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख)

इन्हें दिखावे से ज्यादा मजबूती और क्वालिटी पसंद होती है. आप इन्हें लेदर का पर्स, बैग या नीले रंग की कोई क्लासिक एक्सेसरी गिफ्ट करें.

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख)

ये लोग ऊर्जा और साहस से भरे होते हैं. इन्हें आप लाल रंग का कोई तोहफा, स्पोर्ट्स का सामान या फिटनेस से जुड़ी कोई मशीन दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Valentine’s Day Numerology: अपनी जन्मतिथि से जानें कैसा रहेगा आपका वेलेंटाइन डे, कहीं आपका मूलांक धोखे का संकेत तो नहीं दे रहा?

ये भी पढ़ें: Numerology: बातों की जादूगर होती हैं इन तारीखों वाली लड़कियां, अपनी बुद्धि से कमाती हैं खूब नाम और पैसा

ये भी पढ़ें: Numerology: अगर आपकी बर्थ डेट भी है ये, तो साल 2026 में बरसेगा पैसा, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

ये भी पढ़ें: Numerology: क्या आपका जन्म भी महीने की इन तारीखों को हुआ है? जानें अपनी सबसे बड़ी खूबी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel