[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style वैलेंटाइन की शाम में बनाएं रोज टी, रोमांस से भर जाएगी हर चुस्की

वैलेंटाइन की शाम में बनाएं रोज टी, रोमांस से भर जाएगी हर चुस्की

0
वैलेंटाइन की शाम में बनाएं रोज टी, रोमांस से भर जाएगी हर चुस्की
रोज टी (AI IMAGE)

Valentine Special Rose Tea: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. इस खास मौके पर अगर आप शाम के समय अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल बिताना चाहते हैं, तो घर पर बनी वैलेंटाइन स्पेशल गुलाब की चाय बेस्ट हो सकती हैं. गुलाब की हल्की खुशबू के साथ बनी चाय इस दिन को और भी रोमांटिक बना देती है. ये चाय न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि प्यार भरे माहौल के साथ आपकी शाम को भी यादगार बना देती है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर वैलेंटाइन डे रोज टी बनाने की रेसिपी. 

रोज टी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • दूध – 1 कप
  • पानी – आधा कप 
  • गुलाब की पंखुड़ियां – 1 छोटा चम्मच 
  • चाय पत्ती – 1 छोटा चम्मच 
  • चीनी – स्वादानुसार 

रोज टी बनाने की विधि क्या है?

  • अगर आप ताजी गुलाब की पंखुड़ियां इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे अच्छे से धो लें. 
  • अब एक बर्तन लें. इसमें दूध और पानी डालें. इसके बाद इसे धीमी आंच पर रखें और मिश्रण को धीरे-धीरे गर्म होने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें जिससे दूध जले नहीं. 
  • जब दूध में हल्की उबाल आने लगे, तब इसमें गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें. अब 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जिससे दूध में गुलाब की हल्की खुशबू आ जाए. 
  • अब चाय पत्ती डालें और 2–3 मिनट तक उबालें. ध्यान रखें कि चाय ज्यादा देर तक न उबले, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है. 
  • अब आप स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छे से चलाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और तैयार चाय को छलनी की मदद से कप में छान लें. 
  • अब तैयार है आपका वैलेंटाइन डे स्पेशल रोज टी. इसके ऊपर से गुलाब की 2–3 पंखुड़ियां डालकर गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं हर खास मौके के लिए टेस्टी हार्ट शेप केक

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को सरप्राइज दें स्ट्रॉबेरी केक के साथ, जानें रेसिपी 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel