[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style उड़द दाल से बनाएं कुछ अलग, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

उड़द दाल से बनाएं कुछ अलग, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

0
उड़द दाल से बनाएं कुछ अलग, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
उड़द दाल से बनी रेसिपी (AI Image)

Urad Dal Recipe Ideas: उड़द दाल का इस्तेमाल करके आपने भी डोसा या इडली बनाया होगा. डोसा और इडली के अलावा भी आप उड़द दाल का यूज करके और भी टेस्टी डिशेज बना सकते हैं, जो खाने में बेहद लाजवाब लगती हैं. इस आर्टिकल में आप उड़द दाल से बनने वाली 4 रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

उड़द दाल वड़ा 

आप स्नैक्स में उड़द दाल वड़ा बना सकते हैं. वड़ा बनाने के लिए उड़द दाल को 5 से 6 घंटे भिगोकर दरदरा पीस लें. इसमें आप हींग, नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा जीरा मिलाकर फेंट लें. कड़ाही में तेल गर्म कर लें. मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बनाकर तेल में फ्राई कर लें. तैयार उड़द दाल वड़ा को नारियल चटनी या सांभर के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

उड़द दाल की कचौड़ी

आप नाश्ते के लिए  उड़द दाल की कचौड़ी को बना सकते हैं. उड़द दाल की कचौड़ी बनाने के लिए पहले उड़द दाल को भिगोकर दरदरा पीस लें. कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके हींग, जीरा, सौंफ और दाल का पेस्ट डालकर मसाले के साथ भूनें. मैदा में तेल और पानी डालकर गूंथ लें. छोटी लोइयां बनाकर दाल की स्टफिंग भरें. हल्के हाथ से बेलकर तेल में फ्राई कर लें. कचौड़ी को आप आलू की सब्जी, अचार या चटनी के साथ सर्व करें. 

उड़द दाल चीला

आप उड़द दाल से चीला भी बना सकते हैं. उड़द दाल चीला बनाने के लिए आप दाल को कुछ घंटों तक भिगो दें. चावल को भी भिगो दें और दाल के साथ डालकर बारीक पीस लें. अब इसमें हींग, नमक, हरी मिर्च, अदरक, जीरा और हल्दी डालकर मिला लें. तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और बैटर को गोल फैला दें. दोनों तरफ से पलटकर सेंक लें. इसे चटनी के साथ सर्व करें. 

दाल मखनी 

आप लंच में दाल मखनी भी बना सकते हैं. दाल मखनी बनाने के लिए साबुत उड़द दाल और थोड़े से राजमा को रातभर भिगो दें. फिर नमक डालकर कुकर में अच्छी तरह उबाल लें. अब एक पैन में मक्खन या घी गरम करके जीरा, अदरक-लहसुन, प्याज और टमाटर भूनें. फिर इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला डाल दें. इस मसाले में उबली हुई दाल-राजमा डालें और अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं. ऊपर से हरा धनिया और थोड़ा मक्खन डालकर गरमा-गरम दाल मखनी रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन

Previous article मोतिहारी में व्यवसाई के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गोलियों की गूंज से दहशत, जानिए मामला
Next article नवरात्रि के दूसरे दिन आज करें मां ब्रह्मचारिणी की उपासना, जानें शुभ मंत्र और नियम
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel