[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Types of Hugs Meaning: ऐसे हग करने वाले पार्टनर होते हैं आपके प्यार में पागल

Types of Hugs Meaning: ऐसे हग करने वाले पार्टनर होते हैं आपके प्यार में पागल

0
Types of Hugs Meaning: ऐसे हग करने वाले पार्टनर होते हैं आपके प्यार में  पागल

Types of Hugs Meaning: रिश्तों में प्यार जताने का सबसे आसान और खास तरीका है हग. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर हग का अपना एक मतलब होता है.पार्टनर का हग सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि उनके असली इमोशन्स और लगाव को भी दर्शाता है. पार्टनर का हग यह भी दिखाता है कि वह आपके लिए कितने पागलपन की हद तक दीवाने हैं. आपके पार्टनर का हग सिर्फ एक गले लगाना नहीं बल्कि आपके रिश्ते की सच्चाई और इमोशन की भाषा है.आइए जानते हैं कि आपके गले लगाने का तरीका आपके रिलेशनशिप के बारे में क्या कहता है.

  • कस कर गले लगाना (The Squeeze Hug) : अगर आपका पार्टनर आपको जोर से गले लगाता है मानो वह कभी छोड़ना नहीं चाहता तो इसका मतलब है कि वह आपसे बहुत ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस करता है. यह हग दिखाता है कि वह आपको मिस कर रहा था और आपके पास होने से उसे बेहद खुशी मिलती है.
  • पीछे से गले लगाना (The Back Hug) : यह हग विश्वास और सुरक्षा को दर्शाता है. जब आपका पार्टनर आपको पीछे से गले लगाता है तो इसका मतलब है कि वह आपकी परवाह करता है और हमेशा आपके साथ है. यह एक मजबूत रिश्ता दिखाता है जहां आप दोनों एक-दूसरे पर पूरी तरह से भरोसा करते हैं.
  • लम्बे समय तक हग (The Long Hug): यह हग शांत और गहरे प्यार का संकेत है. अगर आपका पार्टनर बिना कुछ कहे आपको लम्बे समय तक गले लगाए रखता है तो इसका मतलब है कि वह आपकी हर परेशानी को समझता है. यह हग भावनात्मक रूप से जुड़ने का एक तरीका है जहां शब्दों की जरूरत नहीं होती.
  • कमर से गले लगाना (The Waist Hug) : यह हग जुनून और गहरे रिश्ते का प्रतीक है. जब कोई पार्टनर आपको कमर से पकड़कर गले लगाता है तो यह दर्शाता है कि वह आपके प्रति आकर्षित है. यह हग एक रोमांटिक और मजबूत संबंध को दिखाता है जहां शारीरिक और भावनात्मक जुड़ाव बहुत गहरा होता है.
  • आंख से आंख मिलाकर हग (The Eye Contact Hug): यह सबसे गहरा और सच्चा हग है. अगर गले मिलते समय आपका पार्टनर आपकी आंखों में देखता है तो यह दिखाता है कि वह आपके दिल और आत्मा से जुड़ा हुआ है. यह हग सच्चा प्यार, सम्मान और एक ऐसा रिश्ता दिखाता है जहां आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को पूरी तरह से समझते हैं.
Previous article Dog Attack: कुत्ते ने दो बार काटा तो होगी उम्रकैद? प्रयागराज में डॉग अटैक पर सख्ती
Next article सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत
Avatar Of Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel