[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style हर रोज 10 मिनट दें, तोंद और बेली फैट हमेशा के लिए हो जाएगा गायब, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

हर रोज 10 मिनट दें, तोंद और बेली फैट हमेशा के लिए हो जाएगा गायब, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

0
हर रोज 10 मिनट दें, तोंद और बेली फैट हमेशा के लिए हो जाएगा गायब, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क
बढ़ा हुआ तोंद, Pic Credit- Chatgpt

Tummy Fat Loss Exercise: अनियंत्रित खानपान और घंटों घंटों बैठे बैठे काम करने की वजह से आज लोगों में टमी पेट का होना आम समस्या बन गयी है. लेकिन इससे निजात पाने के लिए हर लोगों के पास घंटों जिम में पसीना बहाना या लंबी दूर तक रनिंग करना संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में लोग वैसे व्यायाम का ऑप्शन ढूंढते हैं कम समय में घर पर आसानी से हो जाए. आज हम आपको वैसे ही कुछ एक्सरसाइजेस के बारे में बताएंगे जिसे हम घर पर आसानी से बिना किसी इक्विपमेंट्स की सहायता से कर सकते हैं. अगर आप नियमित तौर इन एक्सरसाइजेस को करें और सही डाइट लें तो कुछ ही हफ्तों फर्क दिखने लगेगा.

पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्लैंक असरदार

प्लैंक बेली फैट को दूर करने के साथ साथ पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है. इसके लिए फर्श पर कोहनी और पैरों की अंगुलियों के सहारे शरीर को सीधा रखना है. शुरू में 20-30 सेकेंड रुकें, फिर धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाएं.

Also Read: जिम नहीं जा पाते? कोई बात नहीं! साधारण वर्क आउट से भी पा सकेंगे सलमान जैसे एब्स, बस करें ये 5 काम

बाईसिकल क्रंच भी फैट करने में असरदार

बाईसिकल क्रंच एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेटकर हाथ सिर के पीछे रखें. इसके बाद दाहिने घुटने को बाएं कोहनी के पास लाएं और फिर बदलें. यह एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को टोन करती है और बॉडी फैट कम करने में मदद करती है.

लेग रेज निचले पेट जमे चर्बी को कम करने में सबसे असरदार

लेग रेज व्यायाम को करने के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाना होगा. इसके बाद पैर को धीरे-धीरे नीचे लाएं. यह निचले पेट के लिए खास तौर पर फायदेमंद है.

माउंटेन क्लाइंबर कार्डियो और पेट दोनों के लिए फायदेमंद

माउंटेन क्लाइंबर व्यायाम को करने के लिए हाथ और पैरों के सहारे प्लैंक पोजीशन में आना और फिर पैरों को तेजी से आगे-पीछे करना होगा. यह कार्डियो और पेट दोनों के लिए प्रभावशाली एक्सरसाइज है.

सिट-अप्स एक्सरसाइज मांसपेशियों को करता है मजबूत

सिट-अप्स पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का पारंपरिक तरीका है. इसके लिए रोजाना 10-15 बार दोहराना होगा और समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ाना होगा.

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

  • एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट रखना जरूरी
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी
  • हर 10-15 मिनट एक्सरसाइज के लिए समय जरूर निकालें

Also Read: फिटनेस पर ध्यान दे रहे रोहित शर्मा, हिटमैन ने 10000 ग्राम वजन घटाया, पहली तस्वीर आई सामने

Previous article युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा की जमकर पिटाई
Next article स्वच्छता में ”स्मार्ट” छलांग : शहर में बनेंगे 289 नई सीटों वाले आधुनिक शौचालय, पिंक और आकांक्षी टॉयलेट पर विशेष फोकस
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel