[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Kitchen Tips: किचन में टाइम बचाएं, इन टिप्स से जल्दी करें खाने को रेडी

Kitchen Tips: किचन में टाइम बचाएं, इन टिप्स से जल्दी करें खाने को रेडी

0
Kitchen Tips: किचन में टाइम बचाएं, इन टिप्स से जल्दी करें खाने को रेडी
a woman cooking in kitchen ( AI Image)

Kitchen Tips: अगर आप बाहर अकेले रहते हैं या फैमिली के साथ रहकर ऑफिस पर जाते हैं तो खाना बनाना एक बड़े टास्क के जैसा नजर आता है. खाना पकाने में काफी टाइम लग जाता है. कई बार लोग बाहर खाना खा लेते हैं. लेकिन, हर बार बाहर खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. आप इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ आसान टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन टिप्स से आप जल्दी खाना बना सकते हैं और अपने समय को बचा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स. 

तैयारी पहले से करें

खाना बनाने में अगर आपका ज्यादा टाइम वेस्ट होता है तो आप खाने से जुड़ी तैयारी पहले से ही कर के रख सकते हैं. आप सब्जियों को रात में काटकर एयर टाइट डिब्बे में रखकर स्टोर करें. आप अगर अदरक लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसके पेस्ट को तैयार कर लें और इसे आइस क्यूब के जैसे बनाकर फ्रीजर में स्टोर करें. 

एक ही बर्तन में पूरी रेसिपी बनाएं

आप एक ही बर्तन में खाने को तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप खिचड़ी या चावल से रेसिपी जैसे पुलाव को बना सकते हैं. आप कुकर में सब्जी को बना सकते हैं. ये एक अच्छा और आसान तरीका है जिससे खाना भी बन जाता है और बर्तन भी कम गंदे होते हैं और आपका टाइम भी बचता है. 

मल्टीटास्किंग करें 

आप किचन में सिर्फ एक ही काम नहीं करें. जब तक आप सब्जी को तेल में फ्राई होने के लिए ढककर रखते हैं. उतनी देर में आप सलाद काट लें. आप जबतक चावल बना रहे हैं उस बीच में आप आटा को गूंथ लें. आप दाल बना रहे हैं तो आप दाल में आलू को उबाल लें और इससे आप सब्जी को तैयार करें. खाना बनाने में काम में आने वाली चीजों जैसे मसाले, चाकू को सामने रखें. 

जल्दी बनने वाले खाने को तैयार करें 

आप ऐसी चीजों को बनाएं जो जल्दी से तैयार हो जाए. जो सब्जियां जल्दी बन जाती हैं उन्हें ट्राई करें. आप उबले आलू, अंडे से रेसिपी को तैयार कर सकते हैं. आप चीला, पोहा या सलाद को बना सकते हैं

यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

Previous article Happy Birthday Zaheer khan: सुल्तान ऑफ स्विंग के करियर और संपत्ति पर एक नजर, जानें पूरी डिटेल
Next article राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अब भी जाम, पांच दिनों से ट्रैफिक ठप, भूखे-प्यासे परेशान ट्रक ड्राइवर और राहगीर
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel