[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Wedding Gift Ideas For Friend: दोस्त की शादी पर देना है कुछ खास? तो यहां दिए गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई

Wedding Gift Ideas For Friend: दोस्त की शादी पर देना है कुछ खास? तो यहां दिए गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई

0
Wedding Gift Ideas For Friend: दोस्त की शादी पर देना है कुछ खास? तो यहां दिए गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई
Wedding Gift Ideas for Friend, (AI Image)

Wedding Gift Ideas For Friend: शादियों का सीजन आते ही घर पर इनविटेशन कार्ड्स आने शुरू हो जाते हैं. शादी में जाने के लिए लोग कपड़े, ज्वेलरी से लेकर मैंचिग हील्स और सैंडल को जुगाड़ करने की तैयारियों में लग जाते हैं. लेकिन जब बात बेस्ट फ्रेंड की शादी की हो तो खुशी डबल हो जाती है और तैयारियों में भी ज्यादा समय लगता है. लेकिन इन सब के साथ ही होने वाले शादी शुदा जोड़े के लिए एक शानदार गिफ्ट खरीदना सबसे बड़ा टास्क होता है. कुछ ऐसा गिफ्ट जो बेहद खास हो और उन्हें हर बार आपकी याद भी दिलाए. ऐसे में इस शादी सीजन में अगर आप भी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां दिए गए स्पेशल गिफ्ट आइडियाज आपके काम की हो सकती है. तो आइए जानते हैं दोस्त की शादी पर गिफ्ट करने के लिए कुछ खास आइडियाज के बारे में. 

वेडिंग फोटो फ्रेम कर सकते हैं गिफ्ट

अगर आप अपने दोस्त को कुछ प्यार भरा तोहफा गिफ्ट करना चाहते हैं तो आप उन्हें एक कस्टमाइज्ड वेडिंग फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें आप कपल के प्री वेडिंग शूट के कुछ फोटो का कोलाज बनाकर एक स्पेशल फ्रेम बनवा सकते हैं. इसमें वेडिंग डेट और कपल का नाम भी रख सकते हैं. 

स्टाइलिश पेंडेंट भी दे सकते हैं  

अगर आप महिला मित्र की शादी में जा रहे हैं तो उन्हें पर्ल स्टडेड पेंडेंट भी गिफ्ट कर सकते हैं. पेंडेंट में कई तरह के डिजाइन्स उपलब्ध होते हैं. ऐसे में आप किसी भी ट्रेंडिंग डिजाइन का पेंडेंट अपने दोस्त को तोहफे के रूप में दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Birthday Gift Ideas For Girlfriend: गर्लफ्रेंड के बर्थडे को बनाएं एक्सट्रा स्पेशल, गिफ्ट में दें ये चीजें, देखते ही चेहरे पर आएगी प्यारी सी मुस्कान 

वेडिंग गिफ्ट हैंपर रहेगा बेस्ट

दोस्त की शादी में जा रहे हैं और आप उन्हें कुछ यादगार गिफ्ट करना चाहते हैं तो आप उन्हें एक कस्टमाइज्ड वेडिंग हैंपर गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें आप परफ्यूम, घड़ी, कुछ डेकोरेटिव आइट्मस को साथ रख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Anniversary Gift Ideas For Husband: शादी की सालगिरह पर पति को दें प्यार भरा तोहफा, देखें गिफ्ट आइडियाज जो इस दिन को बना देंगे यादगार

कैंडल होल्डर भी कर सकते हैं गिफ्ट

आप अपने दोस्त को कुछ ऐसा गिफ्ट करना चाहते हैं जो उन्हें आगे भी काम आए तो आप एक प्यारा सा कैंडल होल्डर गिफ्ट कर सकते हैं. यह रूम को डेकोरेट करने के भी काम आएगा. साथ ही यह कैंडर होल्डर किसी रेमांटिक डिनर डेट के लिए भी परफेक्ट रहेगा.

पर्सनलाइज्ड कपल ब्रेसलेट रहेगा

आज कल पर्सनलाइज्ड नेम और डेट वाले गिफ्ट काफी ट्रेंड में है. इसके लिए आप कोई भी सुंदर सा कपल ब्रेसलेट खरीद कर इसमें कपल का नाम लिखवा सकते हैं. ये देखने में काफी सुंदर लगता है और इसे होने वाले दूल्हा और दुल्हन हमेशा हाथों में पहन भी सकता है.

यह भी पढ़ें: Anniversary Gift Ideas For Wife: शादी की सालगिरह को बनाएं और भी खास, पत्नी को गिफ्ट करें ये चीजें, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

यह भी पढ़ें: Long Distance Relationship Surprise Ideas: पार्टनर से रहते हैं दूर, तो इन तरीकों से प्यार जताएं, ट्राई करें ये आसान सरप्राइज आइडियाज 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel