[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style नारियल से बनाएं ये खास रेसिपीज, सभी को आएंगे पसंद 

नारियल से बनाएं ये खास रेसिपीज, सभी को आएंगे पसंद 

0
नारियल से बनाएं ये खास रेसिपीज, सभी को आएंगे पसंद 
नारियल से बनने वाली डिशेज ( Photo - AI generated)

Coconut Recipe Ideas: अगर आपको लगता है कि नारियल का इस्तेमाल सिर्फ लड्डू और चटनी बनाने में होता है तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप लड्डू और चटनी के अलावा भी नारियल से कई डिश तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको नारियल से बनने वाली कुछ ऐसी रेसिपीज आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं और अपने परिवार को कुछ नया ट्राई करवा सकते हैं. 

नारियल की कुकीज ट्राई करें 

बच्चों के लिए नारियल की कुकीज बनाना बेस्ट ऑप्शन है. इसके लिए आप मक्खन और चीनी को अच्छे से मिलाकर इसमें मैदा, कद्दूकस नारियल और बेकिंग पाउडर डालें. फिर इसका आटा जैसा मिश्रण बनाकर छोटी-छोटी कुकीज का आकार दें. इसे कुकर या ओवन में बेक करके निकाल लें. 

नारियल की बर्फी तैयार करें 

मिठाई में आप नारियल की बर्फी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए कद्दूकस नारियल को दूध के साथ पैन में हल्का पकाएं, फिर इसमें चीनी डालकर लगातार चलाते रहें. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर डाल दें. इसके बाद इस मिश्रण को घी लगी प्लेट में फैलाकर ठंडा होने दें और फिर मनचाहे टुकड़ों में काट लें. आप इसे त्योहार या किसी भी खास मौके पर बनाकर जरूर ट्राई करें. 

नारियल का मिल्क शेक बनाएं 

आप नारियल का मिल्क शेक भी बना सकते हैं. इसके लिए नारियल का गूदा, ठंडा दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. इसे आप एक गिलास में निकालकर ऊपर से चाहें तो आइसक्रीम लगाकर सर्व करें. 

नारियल की खीर करें ट्राई 

आप चावल के बजाय नारियल की खीर भी बना सकते हैं. इसे बनाने के एक बर्तन में दूध गर्म करें. इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर 5–7 मिनट तक पकाएं. अब इसमें चीनी और थोड़ा सा इलायची पाउडर डालकर चलाते रहें. चाहें तो आप ऊपर से काजू और बादाम भी डाल सकते हैं. जब खीर हल्की गाढ़ी हो जाए तो इसे एक कटोरी में निकालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: घर पर ट्राई करें रेणुका सालुंके की बताई गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक की रेसिपी

यह भी पढ़ें: मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज 

Previous article वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान से जानें शंख रखने के खास नियम और उपाय
Next article 19 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्र, 27 को मनायी जायेगी रामनवमी
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel