[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style आलू-गोभी छोड़िए, ट्राई करें ये पाव भाजी पराठा, शेफ रणवीर ने बताई रेसिपी

आलू-गोभी छोड़िए, ट्राई करें ये पाव भाजी पराठा, शेफ रणवीर ने बताई रेसिपी

0
आलू-गोभी छोड़िए, ट्राई करें ये पाव भाजी पराठा, शेफ रणवीर ने बताई रेसिपी
फोटो- इंस्टाग्राम @ranveer.brar

पाव भाजी तो आपने भी कई बार खाया होगा. लेकिन, क्या आपने कभी पाव भाजी पराठा ट्राई किया है? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में आप पाव भाजी पराठा बनाने के बारे में जान सकते हैं. इस पराठे का मजेदार स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. अगर आप भी पाव भाजी पराठा बनाने का सोच रहे हैं तो शेफ रणवीर बरार की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. 

पाव भाजी पराठा बनाए के लिए सामग्री 

डो तैयार के लिए

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चुटकी अजवाइन
  • आधा चम्मच तेल
  • तीन चौथाई कप पानी
  • गूंथने के बाद 1.5 चम्मच तेल

पाव भाजी स्टफिंग के लिए

  • 2 बड़ा चम्मच घी
  • 1 इंच अदरक (छिला और बारीक कटा हुआ)
  • 4 हरी मिर्च (कम तीखी और बारीक कटी हुई)
  • 1 कप हरे मटर (ताजा)
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चौथाई कप पानी
  • 1 बड़ी गाजर (छिली और कद्दूकस की हुई)
  • 2 मध्यम उबले हुए आलू (छिले और कद्दूकस किए हुए)
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन (कटे हुए)
  • 2.5 बड़े चम्मचपाव भाजी मसाला
  • 1 बड़ा चम्मचदेगी लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन (कटे हुए)
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • एक चौथाई कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

पाव भाजी पराठा तैयार करने की विधि

  • पाव भाजी पराठा तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में गेहूं का आटा, स्वादानुसार नमक और एक चुटकी अजवाइन को डाल दें. इसके बाद आप इसमें तेल और पानी डालकर नरम आटे गूंथ लें.
  • गूंथने के बाद आप इसमें थोड़ा और तेल डालकर आटे को अच्छी तरह से नरम और चिकना कर लें. फिर आटा को हल्के गीले कपड़े से ढककर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें.
  • स्टफिंग बनाने के लिए आप एक पैन में घी डाल दें. जब घी गर्म हो जाए, तो इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें. 
  • फिर इसमें आप ताजी हरी मटर को डाल दें. नमक डालकर थोड़ा पानी मिला दें. इसके बाद ढक्कन लगाकर थोड़ी देर पका लें. अब इसमें गाजर डालकर 4-5 मिनट तक भूनें. 
  • इसमें आप उबले हुए आलू, मक्खन, पाव भाजी मसाला, देगी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मैश कर लें. इसके बाद आप ऊपर से मक्खन, धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें. इसे और ठंडा होने के लिए अलग रख दें. 
  • आटे का थोड़ा हिस्सा लेकर आप लोई बना लें. लोई को हाथ से चिपटा कर लें. इसमें आप स्टफिंग को डाल दें. किनारों को जोड़कर इसे बंद कर दें और गोल बेल लें. 
  • गर्म तवा पर पराठा को डालकर अच्छे से पका लें. इसे दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें और गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 



Previous article क्रिएटर रेणुका सालुंके की रेसिपी से तैयार करें मिनटों में मसाला छाछ 
Next article महंगे सूट को घर पर धोना है आसान, बस अपनाएं ये टिप्स
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel