[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Masala Neer Dosa Recipe: बिना भिगोए मिनटों में बनाएं मसाला नीर डोसा, पड़ोसी भी पूछेंगे बनाने का तरीका 

Masala Neer Dosa Recipe: बिना भिगोए मिनटों में बनाएं मसाला नीर डोसा, पड़ोसी भी पूछेंगे बनाने का तरीका 

0
Masala Neer Dosa Recipe: बिना भिगोए मिनटों में बनाएं मसाला नीर डोसा, पड़ोसी भी पूछेंगे बनाने का तरीका 
मसाला नीर डोसा(Image: Pinterest )

Masala Neer Dosa Recipe: मसाला नीर डोसा दक्षिण भारत का एक बहुत ही हल्का, स्वादिष्ट और लोकप्रिय नाश्ता है. “नीर” का मतलब होता है पानी, इसलिए इस डोसे का घोल बहुत पतला बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए न तो दाल भिगोने की जरूरत होती है और न ही ज्यादा समय लगता है. चावल के आटे से बना नीर डोसा आसानी से पचने वाला होता है, इसलिए यह बच्चों और बुज़ुर्गों दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. जब इस पतले और नरम डोसे के अंदर मसालेदार आलू की भरावन डाली जाती है, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. मसाला नीर डोसा नाश्ते के साथ-साथ हल्के भोजन के रूप में भी खाया जा सकता है. इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. कम तेल में बनने के कारण यह एक हेल्दी विकल्प भी है.

मसाला नीर डोसा बनाने के लिए सामान 

नीर डोसा के लिए:

  • चावल का आटा – 1 कप
  • पानी – 3 से 3½ कप
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया – 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा)
  • जीरा – ½ छोटा चम्मच

मसाला के लिए:

  • उबले आलू – 3 (मैश किए हुए)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी)
  • हल्दी – ½ छोटा चम्मच
  • सरसों – ½ छोटा चम्मच
  • करी पत्ता – 6–8
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – 1 छोटा चम्मच

कैसे करते हैं मसाला नीर डोसा तैयार 

मसाला तैयार करें:
कढ़ाही में तेल गरम करें. सरसों डालें, तड़कने पर करी पत्ता, प्याज और हरी मिर्च डालें. हल्दी और नमक मिलाएं. अब आलू डालकर अच्छे से मिला लें. गैस बंद कर दें.

नीर डोसा बनाएं:
एक बाउल में चावल का आटा, नमक और पानी मिलाकर पतला घोल बना लें.
नॉनस्टिक तवा गरम करें. तवे पर घोल डालें और तवे को गोल-गोल घुमा दें. ढककर 1 मिनट पकाएं. तेल डालने की जरूरत नहीं होती.

मसाला भरें:
डोसा पर आलू का मसाला रखें, मोड़ें और गरमागरम परोसें.

यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट हैं स्वाद में लाजवाब ये 5 स्नैक्स, जरूर करें टाई

यह भी पढ़ें: Chilli Cheese Sandwich: ब्रेकफास्ट में बनाएं बच्चों की फेवरेट चिली चीज सैंडविच, बहुत आसान है रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel