[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कुनाफा और बर्फी का शानदार फ्यूजन, ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

कुनाफा और बर्फी का शानदार फ्यूजन, ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

0
कुनाफा और बर्फी का शानदार फ्यूजन, ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई
कुनाफा बर्फी (Image: AI Generated)

Kunafa Barfi Recipe: आजकल फ्यूजन मिठाइयों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और लोग पारंपरिक मिठाइयों को नए अंदाज में बनाना पसंद कर रहे हैं. इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए फूड क्रिएटर सागर ने अपने यूट्यूब चैनल Sagar’s Kitchen पर कुनाफा बर्फी की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी शेयर की है. यह मिठाई कुरकुरे कुनाफा और मलाईदार बर्फी का बेहतरीन फ्यूजन है. इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे से लेकर बड़े तक सभी को पसंद आता है. अगर आप त्योहार, पार्टी या खास मौके पर कुछ नया और अलग मिठाई बनाना चाहते हैं, तो यह कुनाफा बर्फी रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

कुनाफा बर्फी बनाने के लिए जरूरी सामान

  • 1 कप कुनाफा (कटा हुआ)
  • 2 कप दूध
  • 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 2–3 चम्मच घी
  • 1/2 कप दूध पाउडर
  • 2–3 चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • कटे हुए पिस्ता और बादाम
  • थोड़ा सा केसर (वैकल्पिक)

कुनफ बर्फी बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें कुनाफा डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. जब कुनाफा कुरकुरा हो जाए तो उसे अलग रख दें.
  • अब उसी कड़ाही में दूध डालकर हल्का गर्म करें और उसमें कंडेंस्ड मिल्क व दूध पाउडर मिलाएं. इस मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि इसमें गुठलियां न बनें. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और भुना हुआ कुनाफा डाल दें.
  • अब इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर 3–4 मिनट तक पकाएं. जब मिश्रण हल्का गाढ़ा और सेट होने लायक हो जाए तो इसे घी लगी ट्रे या प्लेट में फैला दें. ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम और केसर डालकर हल्का दबा दें.
  • अब इसे 30–40 मिनट के लिए ठंडा होने दें. जब मिश्रण अच्छी तरह सेट हो जाए तो इसे मनचाहे आकार में काट लें.
Kunafa Barfi Making Recipe
कुनाफा बर्फी बनाने की विधि (image: ai generated)

क्यों खास है यह मिठाई

कुनाफा बर्फी पारंपरिक भारतीय बर्फी और मिडिल ईस्ट की कुनाफा डेजर्ट का शानदार फ्यूजन है. इसका कुरकुरा टेक्सचर और मलाईदार स्वाद इसे बेहद खास बनाता है. त्योहार, पार्टी या मेहमानों के लिए यह मिठाई एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकती है.

अगर आप भी कुछ अलग और ट्रेंडी मिठाई ट्राई करना चाहते हैं, तो कुनाफा बर्फी जरूर बनाकर देखें. यह मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी.

यह भी पढ़ें: कबिता के किचन से सीखें स्वादिष्ट गाजर-हरी मिर्च का झटपट अचार रेसिपी 

यह भी पढ़ें: रिफ्रेशिंग पाइनएप्पल-केल स्मूदी: थकान मिटाए, इम्युनिटी बढ़ाए और दे इंस्टेंट ग्लो

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel