[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Broccoli Chilla Recipe: स्वाद के साथ सेहत भी, घर पर बनाइए ब्रोकली चीला जो सभी को आएगा पसंद

Broccoli Chilla Recipe: स्वाद के साथ सेहत भी, घर पर बनाइए ब्रोकली चीला जो सभी को आएगा पसंद

0
Broccoli Chilla Recipe: स्वाद के साथ सेहत भी, घर पर बनाइए ब्रोकली चीला जो सभी को आएगा पसंद
ब्रॉकली चीला

Broccoli Chilla Recipe: आजकल लोग हेल्दी खाने की ओर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं. ऐसे में ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जो दिखने में भले अलग लगे, लेकिन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. ब्रोकली में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. अगर आप रोज-रोज वही दाल–सब्जी  खाकर बोर हो गए हैं, तो ब्रोकली से बना चीला एक बढ़िया और स्वादिष्ट विकल्प है. यह चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और इसे नाश्ते या हल्के खाने में आसानी से बनाया जा सकता है.

चीला बनाने के लिए जरूरी सामान 

  • 1 कप बारीक कटी हुई ब्रोकली
  • 1 कप बेसन
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी, इच्छा अनुसार)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • नमक स्वाद अनुसार
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • पानी आवश्यकता अनुसार
  • तेल सेंकने के लिए

बनाने का तरीका 

  1. सबसे पहले ब्रोकली को अच्छे से धोकर बहुत बारीक काट लें.
  2. अब एक बर्तन में बेसन डालें और उसमें कटी हुई ब्रोकली, प्याज, हरी मिर्च और अदरक मिला दें.
  3. इसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.
  4. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें घोल न ज़्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा.
  5. अब तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल लगाएं.
  6. तवे पर एक कलछी घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं.
  7. धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
  8. इसी तरह सारे चीले बना लें.
  9. ब्रोकली चीला हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel