[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Glitter Nail Art Design: स्टाइल और शाइन का परफेक्ट कॉम्बो, देखें ट्रेंडी ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन

Glitter Nail Art Design: स्टाइल और शाइन का परफेक्ट कॉम्बो, देखें ट्रेंडी ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन

0
Glitter Nail Art Design: स्टाइल और शाइन का परफेक्ट कॉम्बो, देखें ट्रेंडी ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन

Glitter Nail Art Design: ग्लिटर नेल आर्ट ट्रेंडिंग फैशन स्टाइल बन चुका है. चाहे कोई पार्टी हो, फेस्टिव इवेंट या फिर ऑफिस की प्रोफेशनल मीटिंग – ग्लिटर नेल्स हर मौके पर आपके लुक को चार चांद लगाते हैं. ये न सिर्फ आपके नेल्स को शाइन देते हैं बल्कि पर्सनैलिटी को भी कॉन्फिडेंट टच भी देते हैं. अलग-अलग कलर्स में बने ग्लिटर डिजाइन आज वर्किंग वुमन से लेकर कॉलेज गर्ल्स की पहली पसंद बन गए हैं.

Glitter Nail Art Design: देखें 5 ट्रेंडिंग ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन्स जो हर मौके पर लगेंगे परफेक्ट

1. Golden Glitter Nail Art Design: गोल्डन ग्लिटर नेल्स से पाएं पार्टी परफेक्ट लुक

Golden Glitter Nail Art, Party Nail Design, Gold Nails Look
Golden glitter nail art design, party nail design, gold nails look

गोल्डन ग्लिटर नेल्स हमेशा से ग्लैमर का प्रतीक रहे हैं. अगर आप किसी पार्टी या फेस्टिव इवेंट में जा रही हैं, तो गोल्डन ग्लिटर नेल्स आपके आउटफिट के साथ रॉयल लुक देंगे. यह डिजाइन खासतौर पर रेड, ब्लैक या ग्रीन ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत लगता है. ऑफिस इवेंट्स या डिनर पार्टी में भी यह डिजाइन क्लासी और स्टाइलिश दोनों नजर आता है.

Also Read: Latest Bangles Design: हाथों को सजाएं खूबसूरत चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन से

2. Black Glitter Nail Art Design: ब्लैक ग्लिटर नेल्स देंगे बोल्ड और प्रोफेशनल टच

Black Glitter Nail Art Designs Min
Black Glitter Nail Art, Professional Nail Look, Bold Nail Design

ब्लैक ग्लिटर डिजाइन उन महिलाओं के लिए है जो बोल्ड और एलीगेंट लुक पसंद करती हैं. यह नेल आर्ट आपको एक प्रोफेशनल और मॉडर्न लुक देता है जो बिजनेस मीटिंग्स या नाइट पार्टी दोनों के लिए एकदम सही है. ब्लैक कलर पर सिल्वर या गोल्डन ग्लिटर की हल्की लेयर लगाकर आप अपने नेल्स को आकर्षक बना सकती हैं.

Also Read: Payal Design: चुनें लेटेस्ट कुंदन पायल डिजाइन और पैरों को दें स्टाइलिश लुक

3. Red Glitter Nail Art Design: रेड ग्लिटर नेल्स से बढ़ाएं अपने फेस्टिव और रोमांटिक लुक की शान

Red Glitter Nail Art Designs Min
Red glitter nail design, festive nail art, romantic nail ideas

रेड कलर हमेशा से पावर और पैशन का सिंबल माना जाता है. रेड ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन शादी, त्योहार या किसी रोमांटिक डेट के लिए परफेक्ट है. अगर आप अपने नेल्स को फेमिनिन और ग्लैमरस टच देना चाहती हैं, तो यह डिजाइन सबसे बेस्ट रहेगा. इसे न्यूड बेस या मैट रेड कलर के साथ कॉम्बिन करें और देखिए कैसे आपका स्टाइल शाइन करेगा.

Also Read: Latest Jadau Ring Design: फेस्टिव सीजन में जरूर ट्राइ करें जड़ाऊ रिंग, देखें लेटेस्ट डिजाइन

4. Pink Glitter Nail Art Design: पिंक ग्लिटर नेल्स से पाएं सॉफ्ट और एलिगेंट लुक

Pink Glitter Nail Art Designs Min
Pink glitter nail art, elegant nail design, office nail look

पिंक ग्लिटर डिजाइन सॉफ्ट, एलिगेंट और फेमिनिन लुक देने के लिए परफेक्ट है. ऑफिस मीटिंग से लेकर फ्रेंड्स पार्टी तक यह डिजाइन हर जगह जंचता है. बेबी पिंक, रोज़ गोल्ड या मैजेंटा टोन में ग्लिटर का टच देकर आप अपने नेल्स को एक ड्रीमी लुक दे सकती हैं.

ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन्स हर मौके पर आपके लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं. बस अपने मूड और इवेंट के हिसाब से सही कलर चुनें और अपने हाथों को दें नया ग्लोइंग टच.

Also Read: Modern Mangalsutra Bracelet Designs: मॉडर्न ब्राइड्स के लिए परफेक्ट हैं ये ब्रेसलेट मंगलसूत्र डिजाइन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel