[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सादे दाल-चावल का स्वाद बढ़ाएगी पंजाबी स्टाइल आलू कतली, जानें आसान रेसिपी

सादे दाल-चावल का स्वाद बढ़ाएगी पंजाबी स्टाइल आलू कतली, जानें आसान रेसिपी

0
सादे दाल-चावल का स्वाद बढ़ाएगी पंजाबी स्टाइल आलू कतली, जानें आसान रेसिपी

Punjabi Aloo Katli Recipeक्या आप दाल-चावल के साथ कुछ मसालेदार और झटपट बनने वाली सब्जी ढूंढ रहे हैं, तो पंजाबी स्टाइल में बनी आलू कतली की यह रेसिपी स्वादिष्ट रेसिपी जरूर ट्राइ करें. पंजाबी स्टाइल में बनी आलू कतली  न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि ट्रैवल फ्रेंडली भी है. कम ग्रेवी और मसालेदार कोटिंग की वजह से यह जल्दी खराब नहीं होती और लंच बॉक्स और सफर के लिए एकदम परफेक्ट रहती है.

पंजाबी स्टाइल में बनी आलू कतली की खास बात है इसका कुरकुरा टेक्सचर और देसी मसालों की खुशबू. इसे आप रोटी, पराठा या सादा दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

पंजाबी स्टाइल आलू कतली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Sliced Potato Chips Recipe
चिप्स की तरह पतले कटे हुए आलू
  • 4 चिप्स की तरह पतले कटे हुए आलू
  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

Punjabi Aloo Katli Recipe: पंजाबी स्टाइल आलू कतली बनाने की रेसिपी

Punjabi Aloo Katli Recipe Min
परफेक्ट पंजाबी आलू कतली
  1. सबसे पहले आलू को गोल या लंबी पतली स्लाइस (कतली) में काट लें.
  2. कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें और उसमें जीरा डालकर चटकाएं.
  3. अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. तुरंत कटे हुए आलू डाल दें ताकि मसाले जलें नहीं.
  4. धीमी आंच पर आलू को हल्के हाथ से चलाते हुए सुनहरा और हल्का क्रिस्प होने तक पकाएं.
  5. अंत में नमक, गरम मसाला और अमचूर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  6. गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.

गरमागरम पंजाबी आलू कतली जब सादी दाल और चावल के साथ परोसी जाती है, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह सूखी सब्जी होने के कारण 6 से 8 घंटे तक आसानी से फ्रेश रहती है, इसलिए सफर के लिए भी रेसिपी परफेक्ट है.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और मसालेदार स्वाद – नोट करें हैदराबादी खट्टे आलू की रेसिपी

यह भी पढ़ें: Baby Potato Fry Recipe: खाते ही रह जाएंगे खाने वाले – एक बार ज़रूर बनाएं ये चटपटे बेबी पोटैटो फ्राई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel