[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इन टिप्स से घर पर ऐसे बनाएं आलू के चिप्स और करें लंबे टाइम तक स्टोर

इन टिप्स से घर पर ऐसे बनाएं आलू के चिप्स और करें लंबे टाइम तक स्टोर

0
इन टिप्स से घर पर ऐसे बनाएं आलू के चिप्स और करें लंबे टाइम तक स्टोर
आलू के चिप्स (Image: Canva)

आलू के चिप्स बच्चों से लेकर बड़ों तक को खाने में बड़ा मजा आता है. आलू के चिप्स को कई लोग खरीद कर मार्केट से लाते हैं और कुछ लोग इसे घर पर ही बना लेते हैं. अगर आप भी घर के बने चिप्स खाना पसंद करते हैं और लंबे समय तक इन चिप्स को स्टोर करके रखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऐसा तरीका जिससे कि आप आसानी से चिप्स बनाकर सालभर तक रख सकते हैं. बस आपको इन टिप्स का ध्यान रखना है. 

सही आलू चुनें

चिप्स बनाने के लिए आप बड़े साइज के आलू को चुनें. 

आलू को कैसे काटें

आलू के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को छील लें और धो लें. अब आलू को पतले पतले स्लाइस में काटे. आलू काटने के लिए स्लाइसर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

नमक वाले पानी में उबालें

एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और इसमें नमक डाल दें. आप इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर भी डाल सकते हैं. कटे हुए आलू को हल्का उबाल लें. इस बात का ध्यान रखें कि आलू को आपको पूरी तरह से नहीं उबालना है. पानी को छान लें. 

धूप में सुखाएं

घर में जहां पर अच्छी धूप आती हो वहां एक साफ कपड़ा बिछाएं. आलू के चिप्स को कपड़े के ऊपर डालकर अलग-अलग फैला दें. चिप्स को तेज धूप में तीन से चार दिन के लिए आप सूखा दें. 

स्टोर करने का तरीका

स्टोर करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि चिप्स में बिल्कुल भी नमी न रहे. सूखे हुए चिप्स को आप एयर टाइट डिब्बे में भरकर साफ जगह में रखें. इस तरह से आप आसानी से घर पर ही चिप्स को बनाकर स्टोर कर सकते हैं. जब मन करे खाने का तब तेल में डालकर चिप्स को फ्राई कर लें.

यह भी पढ़ें- How To Store Vegetables In Fridge: अब हफ्तों तक नहीं होंगी सब्जियां खराब, फ्रिज में ऐसे करें स्टोर, रहेगी ताजगी बरकरार 

यह भी पढ़ें- Food Storage Tips At Home: अब बना हुआ खाना नहीं होगा खराब, सब्जी हो या दाल नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस अपनाएं ये आसान टिप्स 

Previous article UN सुरक्षा परिषद मीटिंग में पहुंची ट्रंप की पत्नी, बच्चों की सुरक्षा पर बोलीं; ईरान ने बताया ढोंग
Next article जयपुर का 400 साल पुराना गुलाल गोटा फिर हुआ वायरल, जानें क्यों है खास
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel