[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इस होली बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी दही भल्ला, जानिए आसान टिप्स

इस होली बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी दही भल्ला, जानिए आसान टिप्स

0
इस होली बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी दही भल्ला, जानिए आसान टिप्स
dahi bhalla (AI Generated image)

होली के मौके पर घरों में दही भल्ला को बनाया जाता है. लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि भल्ले सॉफ्ट नहीं बनते, अंदर से कड़े रह जाते हैं या ठीक से फूलते नहीं. अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल में आप परफेक्ट दही भल्ला बनाने के टिप्स के बारे में जान सकते हैं. 

सही दाल का चुनाव करें

दही भल्ला बनाने के लिए आप साफ और फ्रेश उड़द दाल और थोड़े से मूंग दाल का इस्तेमाल करें. उड़द दाल और मूंग दाल को आप अच्छे से दो तीन बार धो लें. इसे आप कम से कम 6 से 8 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रखें. अच्छी तरह भीगी हुई दाल पीसने में आसान होती है 

बैटर को अच्छे से फेंटें

दाल पीसते समय पानी बहुत कम डालें. पीसने के बाद आप बैटर में मसाले को मिला लें. इसे कुछ देर तक एक ही दिशा में फेंट लें. अब बैटर को आप पानी में डालकर चेक कर लें. एक कटोरे में आप पानी को डालें. इसमें आप थोड़ा बैटर पानी में डालकर चेक करें. अगर यह ऊपर तैरता है तो आपका बैटर तैयार है. 

सही तापमान पर तलें

भल्ले तलते समय तेल का भी ध्याम रखें. तेल को मध्यम गर्म करें. बहुत ज्यादा गर्म तेल में ये बाहर से ब्राउन और अंदर से कच्चे रह सकते हैं. इसे आप धीमे से मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें. 

गुनगुने पानी में भिगोना न भूलें

तले हुए भल्ले को तुरंत गुनगुने नमकीन पानी में 10 से 15 मिनट के लिए डाल दें. इससे ये अंदर तक नरम हो जाएंगे. बाद में हल्के हाथ से दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकाल लें. 

दही को सही तरीके से तैयार करें

स्वादिष्ट दही भल्ला बनाने के लिए आप ताजा और गाढ़ा दही का इस्तेमाल करें. दही को अच्छे से फेंट लें और स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर मिलाएं. दही वड़ा पर इमली की चटनी, हरी चटनी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और भुना जीरा डाल दें. ऊपर से धनिया पत्ती से सजा लें. 

यह भी पढ़ें: इस होली घर पर परफेक्ट गुजिया बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स 

यह भी पढ़ें: बिना सांचे के भी गुजिया बनाना है आसान, ट्राई करें ये तरीके

Previous article बेलांव व खरेंदा पंचायत में फोटो से फोटो कैप्चरिंग कर 349 मजदूरों को फर्जी भुगतान की तैयारी
Next article बिहार राज्यसभा चुनाव: पांचवीं सीट पर फंसा पेच, तेजस्वी यादव से AIMIM ने मांगा समर्थन
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel