[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर जमाएं गाढ़ा-क्रीमी दही, शेफ अरुणा विजय से सीखें तरीका

घर पर जमाएं गाढ़ा-क्रीमी दही, शेफ अरुणा विजय से सीखें तरीका

0
घर पर जमाएं गाढ़ा-क्रीमी दही, शेफ अरुणा विजय से सीखें तरीका
गाढ़ा दही इमेज-इंस्टाग्राम @aruna_vijay_masterchef)

गर्मियों के दिनों में दही से तरह-तरह के डिश को बनाया जाता है. इस मौसम में खासकर लोग छाछ और लस्सी पीना पसंद करते हैं. आप दही से स्मूदी, कढ़ी, रायता, दही वड़ा या दही के कबाब बना सकते हैं. इन रेसिपी को बनाने के लोग लिए घर पर दही जमाते हैं या फिर मार्केट से खरीद कर लाते हैं. कई लोगों की शिकायत रहती है कि दही मार्केट जैसा गाढ़ा नहीं जम पाता है और पतला ही रह जाता है. इसलिए जरूरी है कि आप दही जमाने का सही तरीका अपनाएं. इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आएं हैं गाढ़ा दही जमाने का तरीका. इस तरीके को शेफ अरुणा विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. आप भी इन टिप्स का इस्तेमाल करें और आसानी से गाढ़ा और क्रीमी दही बना सकते है. 

घर पर गाढ़ा दही बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

दही बनाने के लिए आप को जरूरत पड़ेगी आधा लीटर दूध, 2 चम्मच मिल्क पाउडर और 1 चम्मच दही.

दही को कैसे तैयार करें?

  • दही बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध को लें. इसे आप गर्म करें. 
  • दूध को हल्का गर्म करें. 
  • इसके बाद आप आप इसमें आप मिल्क पाउडर को डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
  • फिर इसमें दही को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • अब एक मिट्टी के बर्तन को लें और इसमें आप मिश्रण को डाल दें. इसे आप ढककर 6-8 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें. 
  • इस तरह से आप गाढ़ा और क्रीमी दही को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़े: Kitchen Hacks: तेल से सन्न कोयला बन गई है कड़ाही, बस ये आसान टिप्स करें फॉलो – चुटकियों में होगी साफ

यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से

Previous article यूपीएससी CSE फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें पहले 10 टॉपर के नाम
Next article दुनिया की ‘तेल वाली नस’ पर संकट, होर्मुज का रास्ता बंद, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ?
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel