[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style जांघों की चर्बी ने बिगाड़ दिया पूरा लुक और कॉन्फिडेंस? इन 5 आसान एक्सरसाइज से पाएं स्लिम और टोंड थाइज

जांघों की चर्बी ने बिगाड़ दिया पूरा लुक और कॉन्फिडेंस? इन 5 आसान एक्सरसाइज से पाएं स्लिम और टोंड थाइज

0
जांघों की चर्बी ने बिगाड़ दिया पूरा लुक और कॉन्फिडेंस? इन 5 आसान एक्सरसाइज से पाएं स्लिम और टोंड थाइज
जांघों में जमी चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाईज Ai image

Thigh Fat Reducing Tips: आज के समय में हम एक ही जगह पर घंटों बैठकर करते हैं, फिजिकल एक्टिविटीज एकदम ना के बराबर रह गयी है, डाइट का भी ख्याल नहीं रख पा रहे हैं और साथ ही एक्सरसाइज से भी दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं रह गया है. हमें एक आरामदायक लाइफस्टाइल की आदत पड़ चुकी है. जब आप घंटों एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, फिजिकल एक्टिविटीज नहीं करते हैं और अपनी डाइट का भी ख्याल नहीं रखते हैं, तो आपके शरीर में फैट बढ़ने लगता है. खासकर जांघों पर. यह एक कॉमन प्रॉब्लम है जिससे काफी लोग जूझ रहे हैं. जब आपके जांघों पर फैट जम जाती है तो अपका पूरा लुक खराब हो जाता है और कई बार आपको चलने-फिरने में भी दिक्क्त होने लगती है. अगर आपके साथ भी ये प्रॉब्लम हो रही है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जिन्हें डेली रूटीन में शामिल करके आप जांघों पर जमी चर्बी को स्लिम और टोंड बना सकते हैं. तो चलिए इन एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

स्क्वाट्स को डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा

अगर आप अपने जांघों में जमे फैट को कम करना चाहते हैं तो आपको अपने डेली रूटीन में स्क्वाट्स करने की आदत को शामिल करना चाहिए. इसे आपके हिप्स और पैरों के लिए भी एक इफेक्टिव एक्सरसाइज माना जाता है. इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को अपने कंधे जितना खोल लें. अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे नीचे जाएं जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों, फिर वापस खड़े हो जाएं. शुरुआत में आपको इसे 15 से 20 रेप्स के साथ 2 सेट करना है. यह एक्सरसाइज आपके जांघों के मसल्स को स्ट्रांग बनाता है और एक्स्ट्रा फैट को भी खत्म करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम शुरू कर रहे हैं? इन 5 दिक्कतों के लिए पहले से रहें तैयार

लंजेस करना भी है फायदेमंद

अगर आप अपने जांघों के शेप को बेहतर बनाना चाहते हैं और साथ ही अपने पैरों को भी मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डेली रूटीन में लंजेस को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. यह एक बेहतरीन वर्कआउट है. इसके लिए सबसे पहले सीधे खड़े हों और एक पैर आगे बढ़ाएं. अब आगे वाले पैर का घुटना मोड़ें और पीछे वाले पैर को नीचे की ओर झुकाएं और फिर वापस खड़े हो जाएं. इस प्रोसेस को आपको दूसरे पैर से भी दोहराना है. इस वर्कआउट को दोनों ही पैरों से 12-12 बार करें.

लेग रेज एक्सरसाइज करें

अगर आप घर पर ही काफी आसानी से अपने जांघों में जमी चर्बी को खत्म करना चाहते हैं तो अपनी डेली रूटीन में लेग रेज एक्सरसाइज को शामिल करना शुरू कर दें. इसे करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए जमीन पर करवट लेकर लेट जाएं और अब ऊपर वाले पैर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं. आपको इस एक्सरसाइज को दोनों ही पैरों से 15-15 बार करना है. यह एक्सरसाइज आपके इनर और आउटर थाइज पर बेहतरीन तरीके से काम करती है.

ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव

हर दिन करें जंपिंग जैक

अगर आपको नहीं पता तो बता दें, जंपिंग जैक अपने आप में ही एक जबरदस्त कार्डियो वर्कआउट है. जब आप इसे करते हैं तो शरीर में कैलरी काफी तेजी से बर्न होती है. इस वर्कआउट को करना भी आपके लिए काफी ज्यादा आसान है. इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हों और फिर हल्का उछलते हुए हाथों को ऊपर और पैरों को साइड में फैलाएं. इसके बाद वापस नॉर्मल कंडीशन में आ जाएं. एक बार में इसे 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक करें. हर दिन अगर आप इसे सिर्फ 3 राउंड ही कर लेते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में फर्क साफ दिखने लग जाएगा.

सीढ़ियां चढ़ना भी आपके लिए फायदेमंद

अगर आपके पास जिम जाने के लिए बिलकुल भी समय नहीं है, तो इस कंडीशन में आपको सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर देना चाहिए. यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है. जितना हो सके लिफ्ट का इस्तेमाल करना कम करें और सीढ़ियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. हर दिन कम से कम 15 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ते और उतरते रहें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके जांघों के मसल्स एक्टिव होने लगेंगे, आपकी स्टैमिना बढ़ेगी और साथ ही शरीर और जांघों में जमा फैट भी कम होगा.

ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें

Previous article सदर अस्पताल में प्रशासन का छापा, अवैध निजी एंबुलेंसों पर लगा जुर्माना
Next article गणना का कार्य को लेकर बीडीओ ने प्रगणकों को दिया नियुक्ति पत्र
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel