[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर बनाएं ताजगी से भरपूर 5 चटनियां, जो गर्मी में देंगी राहत

घर पर बनाएं ताजगी से भरपूर 5 चटनियां, जो गर्मी में देंगी राहत

0
घर पर बनाएं ताजगी से भरपूर 5 चटनियां, जो गर्मी में देंगी राहत
ठंडी तासीर वाली चटनियां (image: AI Generated)

Cooling Chutney Recipes: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में खाने के साथ परोसी जाने वाली ठंडी चटनियां न सिर्फ स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं. पुदीना, धनिया, कच्चा आम, खीरा और दही जैसे ठंडी तासीर वाले पदार्थों से बनी चटनियां शरीर को अंदर से ठंडक देती हैं और पाचन को भी बेहतर बनाती हैं. इन चटनियों की खास बात यह है कि ये बहुत कम समय में तैयार हो जाती हैं और रोज़मर्रा के खाने को भी खास बना देती हैं. अगर आप गर्मी में हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो इन कूलिंग चटनियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

पुदीना-धनिया चटनी

ये चटनी बनाने के लिए पुदीना पत्ते, धनिया, हरी मिर्च, नींबू रस, नमक सब चीजों को मिक्सर में पीस लें. ऊपर से नींबू डालें. यह चटनी शरीर को ठंडा रखती है और पाचन सुधारती है.

नारियल चटनी

ताजा नारियल, हरी मिर्च, दही, नमक सबको पीसकर हल्का पानी मिलाएं. चाहें तो राई का तड़का दें. ये चटनी ठंडक देने के साथ शरीर को ऊर्जा भी देती है.

टमाटर-पुदीना चटनी

टमाटर, पुदीना, लहसुन, नमक टमाटर को हल्का भूनकर बाकी चीजों के साथ पीस लें. इस चटनी का खट्टा-मीठा स्वाद गर्मी में भूख बढ़ाता है. इसे बनना काफी आसान होता है. 

कच्चे आम की चटनी

गर्मियों में कच्चा आम, पुदीना, हरी मिर्च, नमक सभी चीजों को पीस लें और थोड़ा पानी मिलाएं. लू से बचाने में मदद करती है और शरीर को ठंडा रखती है. इस चटनी को आप दोपहर के खाने के साथ परोस सकते हैं. 

खीरा-दही चटनी

खीरा, दही, जीरा पाउडर, नमक खीरे को कद्दूकस कर दही में मिलाएं, मसाले डालें. यह चटनी शरीर को तुरंत ठंडक देती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है. इस चटनी को खाने के बाद आपको एक ताजगी भरा एहसास मिलेगा. 

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ट्राई करें हाई प्रोटीन सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel