[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style छोटे बच्चों को कैसे सिखाएं घर के काम? जानें आसान और मजेदार ट्रिक्स

छोटे बच्चों को कैसे सिखाएं घर के काम? जानें आसान और मजेदार ट्रिक्स

0
छोटे बच्चों को कैसे सिखाएं घर के काम? जानें आसान और मजेदार ट्रिक्स
बच्चों को घर के काम कैसे सिखाएं Ai image

Parenting Tips: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जो बच्चे होते हैं वे खिलौनों से खेल तो लेते हैं, लेकिन उन्हें फिर उसी जगह पर छोड़कर चले जाते हैं. जब ऐसा होता है तो बाद में पैरेंट्स को ही इन चीजों को एक बार फिर से उनकी सही जगह पर रखना पड़ता है. आज के समय में यह एक ऐसी प्रॉब्लम है जिससे सबसे ज्यादा माता-पिता परेशान हैं. एक पैरेंट होने की वजह से हम अपने बच्चे को हर फैसिलिटी देना तो चाहते हैं, लेकिन अनजाने में उन्हें जिम्मेदारी सिखाना ही भूल जाते हैं. हर पैरेंट्स को यह बात समझ में आनी चाहिए कि आज सिखाये गए छोटे-छोटे काम बच्चों के बेहतर फ्यूचर के लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे सिर्फ आत्मनिर्भर नहीं बनते हैं, वे डिसिप्लिन और जिम्मेदार भी बनते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप किस तरह से छोटे बच्चों को भी आसानी से घर के कामों को करना सिखा सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

छोटे कामों से करें शुरुआत

बच्चों को एक बार में ही बड़े काम देने से बेहतर है कि आप उन्हें छोटे-छोटे कामों से शुरुआत करने का मौका दें. उसे अपने खिलौनों को खुद समेटना, स्कूल बैग को व्यवस्थित करना और पानी के बोतल को खुद भरकर रखना सिखाएं. इस तरह के काम उसे आसान लगेंगे और उनके सेल्फ-कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में भी मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें: रोज की ये छोटी आदतें आपके बच्चे को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी

काम को खेल जैसा बनाएं

अगर आप किसी भी काम को एक बोझ की तरह नहीं बल्कि खेल की तरह मजेदार बना देंगे, तो बच्चे उस काम को खुशी-खुशी करना शुरू कर देंगे. उदाहरण के लिए, “चलो देखते हैं इस काम को कौन पहले कर सकता है?”. इस तरह की बातों को सुनकर बच्चे किसी भी काम को एक गेम की तरह देखने लग जाते हैं. जब ऐसा होता है तो बच्चे किसी भी काम को करने से पहले बोर नहीं होते हैं.

उम्र के हिसाब से दें जिम्मेदारी

हर उम्र के बच्चे की कैपिसिटी अलग होती है. जब बच्चे छोटे होते हैं तो उन्हें आसान काम जैसे कि, टेबल सेट करना या फिर कपड़ों को सुलझाकर रखने के लिए कहें. वहीं, जब बच्चे थोड़े बड़े हो जाएं तो उन्हें थोड़ा जिम्मेदारियों से भरा हुआ काम देना काफी अच्छा साबित होता है.

यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें अपनाते ही आपका बच्चा बन सकता है सुपर एक्टिव, हर पैरेंट के लिए जानना जरूरी

उनकी तारीफ जरूर करें

अगर आपका बच्चा किसी भी काम को अच्छे से कर ले रहा है तो आपको उसकी तारीफ जरूर करनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उसके अंदर का मनोबल बढ़ता है और साथ ही वे आगे अन्य कामों को करने के लिए मोटिवेट होते हैं. छोटी से छोटी तारीफ भी बच्चों के लिए काफी ज्यादा मायने रखती हैं.

दबाव न डालें, बल्कि चीजों को समझाएं

अगर आप बच्चों को किसी काम को जबरदस्ती करने के लिए कहते हैं, तो वे कुछ ही समय में चिढ जाते हैं. अपने बच्चों को प्यार से समझाएं कि किसी भी काम को करना आखिर जरूरी क्यों है. जब उन्हें कामों की वैल्यू समझ में आती है, तो वे खुद भी आगे बढ़कर किसी भी काम को करने के लिए तैयार हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चों के साथ समय बिताने का नहीं मिलता मौका? अपनाएं ये स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स

Previous article पलामू में धूमधाम से मनाया गया खजूर पर्व, निकाली गई धर्मयात्रा
Next article भोजपुरी इंडस्ट्री का नया गाना ‘रंगदार बाबुसाहेब’ मचा रहा धमाल, फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel