[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Winter Snacks Ideas: ठंड के मौसम में घर पर बनाएं टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

Winter Snacks Ideas: ठंड के मौसम में घर पर बनाएं टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

0
Winter Snacks Ideas: ठंड के मौसम में घर पर बनाएं टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
winter snacks ideas ( AI Image)

Winter Snacks Ideas: सर्दियों के मौसम में घर में बैठकर गर्म और टेस्टी स्नैक्स खाने का मजा ही कुछ और होता है. सर्दियों में अक्सर छुट्टी के दिन लोग घरवालों के साथ में समय बिताते हैं, बातें करते हैं और गरमा-गरम स्नैक्स को चाय के साथ लेते हैं. किचन में स्नैक्स बनाते हुए बातें करना, हंसी मजाक करना एक यादगार पल बन जाता है. हल्की धूप में सब के साथ छत पर बैठकर चाय या कॉफी की चुस्की लेना और स्नैक्स खाना बहुत अच्छा लगता है. ठंड के दिनों में आप भी स्नैक्स में कुछ खास बनाना चाहते हैं तो आप इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. 

मिक्स वेज पकौड़े को कैसे बनाएं?

Mix Veg Pakora
Mix veg pakora ( ai image)

चाय के साथ आप पकौड़े को बना सकते हैं. आप मिक्स वेज पकौड़े को बनाएं. इसे बनाने के लिए आप प्याज, गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काटकर बर्तन में डालें. इसमें आप बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर सभी चीजों को मिक्स कर लें. कड़ाही में तेल को गर्म करें और पकौड़े को करारे होने तक तलें. 

शकरकंद की चाट को कैसे तैयार करें?

Shakarkand Chaat
Shakarkand chaat ( ai image)

अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन है तो आप शकरकंद की चाट को बना सकते हैं. इस चाट को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. सबसे पहले शकरकंद को उबालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. एक कड़ाही में तेल को गर्म करें शकरकंद के टुकड़ों को तलें. इसके बाद इसमें भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च का पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसके ऊपर आप हरा धनिया, अनार के दाने और नींबू का रस डालें. 

मूंगफली नमकीन कैसे बनाएं?

Moongfali Namkeen
Moongfali namkeen ( ai image)

आप मूंगफली नमकीन को भी ट्राई कर सकते हैं. मूंगफली नमकीन बनाने के लिए आप एक कड़ाही में तेल को गर्म करें. इसमें आप मूंगफली को डालें और इसे भूनें. मूंगफली को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला को डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 

मटर की टिक्की को कैसे करें तैयार?

Matar Tikki
Matar tikki ( ai image)

ठंड के मौसम में आप हरे मटर से स्नैक्स तैयार करना चाहते हैं तो आप मटर की टिक्की को बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले उबली हुई हरी मटर को अच्छी तरह मैश कर लें. फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक, प्याज, हरा धनिया, नमक, धनिया पाउडर, चाट मसाला, बेसन और गरम मसाला को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अब आप मिश्रण से थोड़ा सा हिस्सा लें और इसे गोल कर के चिपटा कर लें. तवा पर तेल गर्म करें और टिक्की को पका लें. 

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच

Previous article झारखंड में जेल वार्डन की बंपर वैकेंसी, इस दिन से भरें ऑनलाइन फॉर्म
Next article बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : मोहन यादव ने कहा- बिहार में मुझे प्रचार से रोका गया,लेकिन मैं अपनी जान लगा दूंगा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel