[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Potato Pops Recipe: बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें पोटैटो पॉप्स

Potato Pops Recipe: बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें पोटैटो पॉप्स

0
Potato Pops Recipe: बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें पोटैटो पॉप्स
potato pops ( AI Image)

Potato Pops Recipe: आलू से लगभग कुछ न कुछ रेसिपी हमारे किचन में जरूर बनाई जाती है. आलू का स्वाद लोगों को पसंद आता है खासकर बच्चे आलू से बनी रेसिपी चाव से खाते हैं. आलू से बने स्नैक्स का स्वाद लाजवाब होता है. आलू से तरह-तरह के स्नैक्स को बनाया जा सकता है. आप भी शाम में बच्चों के लिए स्पेशल स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो पोटैटो पॉप्स को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना आसान है और इस रेसिपी को आप कम चीजों से तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं पोटैटो पॉप्स बनाने का तरीका. 

पोटैटो पॉप्स को बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आलू- 3
  • धनिया पत्ती- 3 बड़े चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • कॉर्न फ्लोर- 4-5 बड़े चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 

पोटैटो पॉप्स को कैसे तैयार करें?

  • पोटैटो पॉप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को उबाल लें. इसका छिलका हटा लें. 
  • अब एक बर्तन को लें और इसमें उबले हुए आलू को कद्दूकस करके डालें. इसके बाद आप इसमें नमक, लाल मिर्च का पाउडर और काली मिर्च का पाउडर मिला दें.
  • अब आप इसमें कॉर्न फ्लोर को डाल दें. इसके बाद बारीक कटी धनिया पत्ती को भी मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • पोटैटो पॉप्स बनाने के लिए कड़ाही में तेल को गर्म करें. अब अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लगाएं और मिश्रण से थोड़ा हिस्सा लेकर गोल बॉल्स के शेप में तैयार कर लें. सारे बॉल्स को तैयार करके एक प्लेट में रख लें. इसके बाद आप इसे तेल में डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. इस तरीके से आप पोटैटो पॉप्स को तैयार करें और टमाटर सॉस के साथ बच्चों को सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

Previous article ED Raids: कोयला तस्करी और बीसीसीएल टेंडर घोटाला मामले में बंगाल और झारखंड में 25 ठिकानों पर ईडी के छापे
Next article Aadhaar Update: क्या आपने करवाया Biometric अपडेट? ऐसे करें पूरा प्रॉसेस, वरना अटक जाएंगे जरूरी काम
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel