[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style उंगलियां चाटते रह जाएंगे गेस्ट, जब सर्व करेंगे ये लाजवाब गोभी कोफ्ता

उंगलियां चाटते रह जाएंगे गेस्ट, जब सर्व करेंगे ये लाजवाब गोभी कोफ्ता

0
उंगलियां चाटते रह जाएंगे गेस्ट, जब सर्व करेंगे ये लाजवाब गोभी कोफ्ता
गोभी कोफ्ता (इमेज- Canva)

लंच या डिनर में कुछ स्पेशल सब्जी तैयार करना चाहते हैं तो कोफ्ता एक अच्छा ऑप्शन है. आपने लौकी, कच्चे केले या मलाई कोफ्ता का स्वाद तो चखा होगा. लेकिन, क्या आपने गोभी कोफ्ता को कभी ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आप तो एक बार गोभी कोफ्ता को बनाकर जरूर ट्राई करें. गोभी कोफ्ता को आप रोटी, नान या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.  

गोभी कोफ्ता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • फूलगोभी- 2 कप कद्दूकस की हुई 
  • बेसन- 4 बड़े चम्मच
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच 
  • आलू- 1 उबला हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर प्यूरी- 1 कप प्यूरी
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • क्रीम- 1 बड़ा चम्मच 
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पत्ती- 2-3 बड़े चम्मच 

गोभी कोफ्ता को कैसे तैयार करें?

  • फूलगोभी कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आप फूलगोभी को अच्छे से धोकर साफ कर लें. अब गोभी को कद्दूकस कर लें. 
  • कद्दूकस की हुई गोभी में आप उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. फिर बेसन, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिला लें. अगर मिश्रण थोड़ा सूखा लगे तो थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को मिला लें. मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल कर लें. 
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर कोफ्ते को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. 
  • एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें. इसके बाद टमाटर की प्यूरी, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए. 
  • जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालें. पानी में उबाल आने दें. फिर गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. फ्राई किए हुए कोफ्ते को ग्रेवी में डाल दें और थोड़ी देर पका लें. ऊपर से धनिया पत्ती और क्रीम डालकर गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel