[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर ही ट्राई करें ये चटपटे और टेस्टी चाट रेसिपीज

घर पर ही ट्राई करें ये चटपटे और टेस्टी चाट रेसिपीज

0
घर पर ही ट्राई करें ये चटपटे और टेस्टी चाट रेसिपीज
चाट रेसिपी आइडियाज (AI IMAGE)

Chaat Recipe Ideas: जब भी हम स्ट्रीट फूड का मजा घर पर लेना चाहते हैं तो सबसे पहले चाट, गोलगप्पे और समोसे बनाने को अपनी लिस्ट में जरूर रखते हैं. अगर आप भी शाम या किसी भी समय चटपटे डिश तैयार करना चाहते हैं तो आप चाट बना सकते हैं. इस आर्टिकल के जरिए आप कुछ चाट रेसिपीज आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

आलू टिक्की चाट तैयार करें 

आलू टिक्की चाट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश कर लें और उसमें हरी मिर्च, धनिया, नमक और गरम मसाला मिलाकर टिक्की तैयार करें. इसे हल्का फ्राई करके प्लेट में रखें और ऊपर से दही, हरी चटनी, इमली की चटनी और सेव डालें. अब हरा धनिया और चाट मसाला से सजाकर सर्व करें. 

पापड़ी चाट बनाएं 

पापड़ी चाट के लिए आप एक प्लेट में पापड़ी रखें और ऊपर से उबले आलू, मटर और दही डालें. इसके बाद हरी चटनी, इमली की चटनी और चाट मसाला डालकर स्वाद बढ़ाएं. अब ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर और धनिया डालकर इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाएं. 

समोसा चाट ट्राई करें 

समोसा चाट तैयार करने के लिए पहले एक प्लेट में समोसे को तोड़कर रखें और ऊपर से उबले आलू, दही, हरी और इमली की चटनी डालकर भुनी हुई सेव और चाट मसाला से सजाया जाता है. इससे ये चाट क्रिस्पी बन जाता है. 

काला चना चाट

सबसे पहले काले चने को रात भर भिगोकर अच्छे से उबाल लें या प्रेशर कुकर में पकाएं. इसके बाद इन्हें छानकर प्लेट में रखें. ऊपर से बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस और चाट मसाला छिड़कें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा भुना जीरा पाउडर और काला नमक भी मिला सकते हैं. सारी सामग्री को हल्के हाथों से मिलाकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Mix Veg Sabudana Pulao Recipe: साबूदाने में लगाएं सब्जियों का तड़का, बनाएं ये मिक्स वेज पुलाव  

यह भी पढ़ें: Sev Chaat Recipe: शाम की भूख का परफेक्ट इलाज, बिना गैस जलाए बनाएं सेव चाट 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel