[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style चेहरे की टैनिंग दूर कर पाएं नैचुरल ग्लो, ट्राई करें ये फेस पैक

चेहरे की टैनिंग दूर कर पाएं नैचुरल ग्लो, ट्राई करें ये फेस पैक

0
चेहरे की टैनिंग दूर कर पाएं नैचुरल ग्लो, ट्राई करें ये फेस पैक
tan removal face pack (AI Image)

Tan Removal Face Pack: गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा पर टैनिंग की समस्या होना आम बात है. लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन की नैचुरल चमक कम हो जाती है और चेहरा डल दिखने लगता है. अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप घर पर ही टैन रिमूवल फेस पैक बना सकते हैं. इसे बनाने के बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट @healthbyneerusehrawat पर शेयर किया गया है. आइए जानते हैं इसे तैयार करने का तरीका. 

फेस पैक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आलू छिलके के साथ 
  • पका हुआ केला 
  • दूध 

फेस पैक को कैसे तैयार करें?

  • फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक आलू को आधा काट लें. इस आधे हिस्से को छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब आप पके हुए केले का आधा हिस्सा लें. 
  • एक मिक्सर जार को लें. इसमें आप कटे हुए आलू और केला को डाल दें. अब केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को आप चाकू की मदद से निकाल लें. इसे भी आप मिक्सर जार में डाल दें. 
  • इसमें आप थोड़ा दूध डालकर पीस लें. अगर आपके पास दूध नहीं है तो आप नारियल के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. सभी चीजों को डालकर पीस लें. 
  • इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. 
  • अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें. इसे आप 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें. इसके बाद आप इसे साफ पानी से धो लें. 

फेस पैक से होने वाले फायदे 

  • ये फेस पैक टैंनिग को कम करने में मदद करता है. 
  • अगर डार्क सर्कल की समस्या है तो ये फेस पैक को लगा सकते हैं. 
  • चेहरे पर निशान को दूर करने में मदद करता है.  

इस बात का रखें ध्यान 

फेस पैक को लगाने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें. इसके लिए थोड़ी-सी मात्रा को हाथ के अंदरूनी हिस्से या कान के पीछे लगाकर देखें. अगर त्वचा पर जलन, लालिमा या खुजली जैसी कोई समस्या नहीं होती है, तभी इसे चेहरे पर इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

Previous article झुमरी तिलैया में मनोहर राम नगर परिषद उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण
Next article Anupama: गोवा के भूतिया घर में फंसेगी अनुपमा, सड़क किनारे खाना बेचकर करना होगा गुजारा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel