[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style तड़का ब्रेड स्नैक के साथ बढ़ जाएगा चाय का स्वाद, नोट करें रेसिपी

तड़का ब्रेड स्नैक के साथ बढ़ जाएगा चाय का स्वाद, नोट करें रेसिपी

0
तड़का ब्रेड स्नैक के साथ बढ़ जाएगा चाय का स्वाद, नोट करें रेसिपी
तड़का ब्रेड स्नैक (Image-Gemini)

Tadka Bread Snack Recipe: शाम की चाय के साथ हर दिन कुछ नया खाना खाने का दिल करता है. क्योंकि रोजाना एक ही स्नैक्स खाकर किसी का भी दिल भर जाता है. हालांकि कई बार ऐसा होता है जब समझ में नहीं आता कि क्या ट्राई किया जाएगा. आपके लिए आज हम तड़का ब्रेड स्नैक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. इसे आप मात्र कुछ मिनटों में बनाकर सर्व कर सकते हैं. आप चाहें तो इसका मजा सुबह की चाय के साथ भी ले सकते हैं. इसके अलावा बच्चों के हल्का नाश्ते के लिए भी यह बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है.

तड़का ब्रेड स्नैक बनाने की सामग्री

  • 2 टेबल स्पून जैतून का तेल
  • 1/4 टी स्पून राई
  • 1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च
  • ¼ टी स्पून हल्दी
  • 1/2 टी स्पून चीनी
  • ¼ टी स्पून टी स्पून जीरा
  • ¼ टी स्पून नमक
  • 1 टेबल स्पून दही
  • 1 टी स्पून नींबू का रस
  • 4 ब्रेड के पीस (चकोर कटी हुई)
  • हरा धनिया
  • 1 टमाटर (टुकड़ों में कटा)

यह भी पढ़ें: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद

तड़का ब्रेड स्नैक बनाने का तरीका

  • तड़का ब्रेड स्नैक बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके उसमें राई डालें.
  • इसके चटकने के बाद आप इसमें प्याज और मिर्च डालकर एक मिनट भूनें.
  • फिर आप इसमें हल्दी, चीनी, जीरा और नमक डाल कर मिक्स कर लें.
  • इसके बाद फिर इसे और एक मिनट फ्राई कर लें.
  • अब आप इसमें ऊपर से दही और नींबू का रस डाल कर लगातार चलाते रहें.
  • फिर आप इसमें ब्रेड के टुकड़े काटकर डाल दें.
  • दो मिनट पकाने के बाद इसके ऊपर से हरा धनिया और कटा हुआ टमाटर डालकर सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Basket Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में चटपटा खाने का करे दिल, तो ट्राई करें बास्केट चाट

यह भी पढ़ें: स्नैक्स में ट्राई करें स्वाद से भरपूर क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel