[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह

सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह

0
सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह
AI image

Swollen Face Reason: कई लोगों की यह शिकायत होती है कि सुबह उठते ही उनका चेहरा सूजा हुआ सा नजर आने लगता है. इसके साथ ही आंखें भारी लगती हैं और स्किन भी ढीली-सी महसूस होती है. जब ऐसा होता है, तो दिन की शुरुआत ही खराब लगने लगती है. ज्यादातर लोग इसका कारण कम पानी पीना या नींद की कमी मानते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इसके पीछे रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें भी जिम्मेदार होती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से हर सुबह आपका चेहरा सूजा हुआ दिखाई देने लगता है. इसलिए आइए जानते हैं इन कारणों को विस्तार से.

रात में ज्यादा नमक वाला खाना

अगर आपका चेहरा सुबह के समय सूजा हुआ लग रहा है तो इसके पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि आपने पिछली रात नमक, अचार, चिप्स, फास्ट फूड्स या फिर पैक्ड स्नैक्स खाये हों. इस तरह की चीजें आपके शरीर में पानी को होल्ड कर देती हैं. जब ऐसा होता है तो आपका चेहरा अगली सुबह सूजा हुआ और अजीब सा दिखने लगता है.

यह भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद क्यों तेजी से ढीली पड़ने लगती है आपकी स्किन? उम्र नहीं, ये गलतियां हैं जिम्मेदार

देर रात तक जागना और नींद पूरी न होना

नींद की कमी से सिर्फ थकान ही नहीं होती बल्कि चेहरे पर सूजन भी दिखने लग जाती है. नींद पूरी न होने की वजह से शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और इसका सीधा असर चेहरे पर देखने को मिलता है. इसके अलावा नींद पूरी न होने की वजह से आपको डार्क सर्कल्स, आंखों के नीचे सूजन और भारीपन की समस्या हो सकती है.

गलत तरीके से सोना

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन कई बार गलत पॉजिशन में सोने की वजह से भी अगली सुबह आपके चेहरे पर सूजन दिख सकती है. अगर आप पेट के बल या फिर एक ही करवट में सोते हैं तो भी चेहरे पर दबाव पड़ने की वजह से सूजन की समस्या हो सकती है. अगर आप एक ही तरह से सोते हैं तो आपके चेहरे में फ्लूइड इकठ्ठा हो जाता है जिस वजह से सूजन नजर आने लगती है. इसके अलावा सिर को काफी ज्यादा नीचे रखकर सोने से भी चेहरे पर सूजन दिखने लगती है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर रात सोने से पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं 10 साल तक जवान दिखने वाली त्वचा, रिंकल्स और डार्क सर्कल्स से भी मिलेगा छुटकारा

एलर्जी या स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का असर

कई बार नए फेस क्रीम, सीरम या फिर मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से भी चेहरे पर सूजन दिखने लगती है. इसके अलावा एलर्जी के कारण भी चेहरा सूजा हुआ लगता है. अगर आप चाहते हैं कि सुबह के समय चेहरा सूजा हुआ न लगे तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप एक सही स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें.

शरीर में पानी की कमी

आपको शायद यह सुनकर अजीब लगे, लेकिन शरीर में पानी की कमी होने की वजह से चेहरा सूजा हुआ लगने लगता है. जब आप पानी नहीं पीते हैं तो आपका शरीर पहले से मौजूद पानी को रोककर रखने लगता है और आपका चेहरा सूजा हुआ दिखता है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की महिलाओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

प्रभात खबर पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक, पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले. फुल पॉडकास्ट जल्द | प्रभात खबर

Podcast Website.jpg 2
सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह 3
Previous article चानन के लाल को नेट-जेआरएफ में मिला 99.21 परसेंटाइल
Next article शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे दो लोगों की मौत, छह घायल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel