[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Swapna Shastra: अमीर होने से पहले सपने में दिखती हैं ये चीजें, देखते ही देखते पूरी होने लगती है हर ख्वाइश

Swapna Shastra: अमीर होने से पहले सपने में दिखती हैं ये चीजें, देखते ही देखते पूरी होने लगती है हर ख्वाइश

0
Swapna Shastra: अमीर होने से पहले सपने में दिखती हैं ये चीजें, देखते ही देखते पूरी होने लगती है हर ख्वाइश
AI generated image

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के बारे में अगर आपको बताएं तो यह एक प्राचीन विद्या है जिसमें हमें सपनों का अर्थ या फिर मतलब बताया गया है. स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में हम जिस भी चीज को देखते हैं उसका कोई खास अर्थ जरूर होता है. कई बार ये सपने जीवन में होने वाले पॉजिटिव बदलावों के बारे में सूचित करते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि यह हमारे जीवन में आने वाली परेशानियों की तरह इशारा करते हैं. हमारे इसी स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जो अगर आपको सपने में दिखे तो अपने साथ बेहद ही शुभ फल लेकर आते हैं. सपने में दिखने वाली ये चीजें आपके अमीर होने की तरफ इशारा करते हैं और साथ ही इस बात की तरफ भी इशारा करते हैं कि जल्द ही आपकी सारी ख्वाइशें पूरी होने वाली है. आज हम आपको सपने में दिखने वाली इन्हीं चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

सपने में सफेद सांप का दिखना शुभ

अगर आपको सपने में सफेद सांप दिखाई दे तो इससे शुभ आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है. सपने में सांप का दिखना जीवन में अचानक से पैसों के आने की तरफ इशारा करता है. जानकार बताते हैं ये पैसे आपको किसी बह जरिये से आ सकते हैं चाहे वह पुराने इन्वेस्टमेंट हों या फिर बिजनेस से. कई बार पैसे ऐसी जगह से भी आ सकते हैं जिसके बारे में आपने सोचा भी न हो. अगर सपने में सांप दिखे तो समझ लें कि आप जल्द ही आर्थिक रूप से बहुत मजबूत होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: ब्रह्म मुहूर्त में इन सपनों का दिखना माना जाता है सबसे शुभ, देखते ही देखते बरसने लगते हैं पैसे

यह भी पढ़ें Swapna Shastra: कामियाबी का द्वार खोल देती हैं सपने में दिखने वाली ये चीजें, भूलकर भी किसी से न करें शेयर

सपने में जलता हुआ दीया देखना

जानकार बताते हैं अगर आपको सपने में जलता हुआ दीया दिखे तो यह भी एक शुभ संकेत है. जलता हुआ दीया दिखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको जल्द ही जीवन में काफी बड़ी सफलता मिलने वाली है और आप एक धनी और समृद्ध जीवन जीने वाले हैं. यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि जल्द आपको कई शुभ मौके मिलने वाले हैं जिनका अगर आप फायदा उठाते हैं तो आपने मान-सम्मान, पैसों और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है.

देवी-देवताओं के दर्शन होना

स्वप्न शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अगर आपको सपने में देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं या फिर उनकी मूर्तियां दिखती हैं तो यह बेहद ही शुभ है. अगर आपको सपने में यह दिखे तो समझ लें कि आपके जीवन में जल्द ही सुख और समृद्धि आने वाली है. इसके अलावा अगर आपका कोई भी काम लंबे समय से अटका हुआ है तो वह भी जल्द पूरा होगा.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: जीवन बर्बाद होने से पहले सपने में दिखती है ये चीजें, नजरअंदाज करना सबसे बड़ी गलती

खुद को हवा में उड़ते हुए देखना

जानकार बताते हैं कि सपने में खुद को उड़ते हुए देखना भी एक शुभ संकेत है. अगर आप खुद को उड़ते हुए देखें तो समझ लें कि जल्द आपको जीवन में नहीं सफलताएं मिलने वाली है. अगर आप खुद को सपने में उड़ते हुए देखें तो समझ लें कि आपके जीवन में अभी तक जो भी रुकावटें आ रहीं थीं वे हटने वाली हैं.

सपने में सोना-चांदी का दिखना

स्वप्न शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अगर आपको सपने में सोना-चांदी दिखे या फिर आप खुद को गहने पहनते देखते हैं तो यह बेहद ही शुभ संकेत होते हैं. सपने में इनका दिखने का अर्थ होता है कि आपको जीवन में जल्द नए और बड़े मौके मिलने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सिर्फ किस्मत के धनी लोगों को ही सपने में दिखती हैं ये चीजें, क्या आपने कभी देखा?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article The Girfriend vs Haq Box Office: रश्मिका मंदाना या यामी गौतम? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस की गद्दी किसके नाम और कौन हुआ फुस्स
Next article थम गया चुनावी प्रचार-प्रसार का शोर
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel