[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Palak Paneer Appe Recipe: तेल कम में पाएं जबरदस्त स्वाद, घर पर ट्राई करें पालक पनीर अप्पे की ये इंस्टेंट रेसिपी

Palak Paneer Appe Recipe: तेल कम में पाएं जबरदस्त स्वाद, घर पर ट्राई करें पालक पनीर अप्पे की ये इंस्टेंट रेसिपी

0
Palak Paneer Appe Recipe: तेल कम में पाएं जबरदस्त स्वाद, घर पर ट्राई करें पालक पनीर अप्पे की ये इंस्टेंट रेसिपी
AI generated image

Palak Paneer Appe Recipe: अगर आप हर दिन की सब्जियों से कुछ अलग, हेल्दी और इंस्टेंट बनने वाले स्नैक या फिर नाश्ते की तलाश कर रहे हैं तो पालक पनीर अप्पे आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. बता दें यह डिश साउथ इंडियन अप्पे और नॉर्थ इंडियन पालक पनीर का जबरदस्त फ्यूजन है. यह डिश काफी कम तेल में बनती है और साथ ही काफी ज्यादा टेस्टी भी होती है. भले ही आप एक फिटनेस फ्रीक हों या फिर अपने बच्चे को टिफिन में देने के लिए एक रेसिपी की तलाश कर रहे हों, यह डिश हर मामले में परफेक्ट साबित होती है. पालक पनीर अप्पे का साइज छोटा होता है जिस वजह से भी छोटे बच्चे इसे काफी ज्यादा पसंद करते हैं. चलिए जानते हैं पालक पनीर अप्पे बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी.

पालक पनीर अप्पे बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पालक – 2 कप बारीक कटी हुई या फिर प्यूरी बनाई हुई
  • सूजी – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • पनीर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • ईनो या फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – अप्पे सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Rice Flour Cutlet Recipe: चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस

पालक पनीर अप्पे बनाने की रेसिपी

  • पालक पनीर अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद इसमें बारीक कटा या पीसा हुआ पालक डालें और मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • जब बैटर हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसमें ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. अब अप्पे पैन को गर्म करें और हर सांचे में हल्का सा तेल लगाएं. इसके बाद तैयार बैटर को सांचों में डालें और मीडियम आंच पर ढककर पकाएं. इसके 2 से 3 मिनट बाद अप्पे को पलट दें और दूसरी तरफ से भी गोल्डन होने तक सेक लें.
  • गर्मागर्म पालक पनीर अप्पे को हरी धनिये की चटनी, नारियल चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा बटर लगाकर भी इसे सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Ragi Suji Upma Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी सूजी उपमा, सुबह की एनर्जी का सुपर बूस्टर

Previous article बाइक साइड कराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला
Next article मकेर में बिजली चोरी के मामले में पांच उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel