[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Summer Tips: गर्मियों में कहीं आप भी तो आम के साथ नहीं खा रहे ये चीजें? सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदेह

Summer Tips: गर्मियों में कहीं आप भी तो आम के साथ नहीं खा रहे ये चीजें? सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदेह

0
Summer Tips: गर्मियों में कहीं आप भी तो आम के साथ नहीं खा रहे ये चीजें? सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदेह
AI generated image

Summer Tips: गर्मियों के इन दिनों में हम आम का सेवन काफी ज्यादा करते हैं. यह खाने में स्वादिष्ट होते है और अगर भोजन के साथ आम न खाया जाए तो वह भोजन भी अधूरा ही लगता है. आम में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए और विटामिन-सी पाया जाता है जिस वजह से इसके नियमित सेवन से हमारी इम्युनिटी भी बूस्ट हो सकती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी ज्यादा काम की होने वाली है जिन्हें आम खाना काफी ज्यादा पसंद है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको गलती से भी आम के साथ नहीं करना चाहिए. जब आप आम के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपके सेहत को गंभीर समस्याएं हो सकती है. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

दही का सेवन खतरनाक

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे दही के साथ आम का सेवन करते हैं. बता दें इन दोनों ही चीजों का साथ में सेवन कई लोगों के लिए सही साबित नहीं होता है. जब आप इन दोनों ही चीजों का सेवन साथ में करते हैं तो ऐसे में आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

आम के साथ न पीएं पानी

कई ऐसे लोग भी होते हैं जो आम खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं. ऐसा करना काफी ज्यादा गलत होता है. जब आप आम या फिर किसी भी अन्य फल के साथ पानी पीते हैं तो आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है और आपको डायरिया की समस्या भी हो सकती है. अगर आप आम का सेवन कर रहे हैं तो करीबन आधे घंटे बाद ही आके लिए पानी पीना सही होता है.

करेला का सेवन करने से बचें

आपको गलती से कभी आम का सेवन करेले के साथ नहीं करना चाहिए. आम गर्म तासीर का होता है जबकि करेला ठंडा होता है. जब आप इन दोनों ही चीजों का सेवन साथ में करते हैं तो आपको एसिडिटी और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है.

मसालेदार चीजों का न करें सेवन

अगर आप कुछ ऐसी चीज खा रहे हैं जो काफी ज्यादा मसालेदार या फिर स्पाइसी है तो आपको गलती से भी साथ में आम का सेवन नहीं करना चाहिए. जब आप इन चीजों का सेवन साथ में करते हैं तो आपको एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Benefits of Jamun: जामुन का सेवन इन लोगों के लिए वरदान, बाजार में दिखे तो खरीद लें

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article डीसी व एसपी ने किया कंपोजिट कंट्रोल रूम निरीक्षण
Next article 250 स्कूलों ने किसी दिन रसोइया की अनुपस्थिति दिखायी, तो किसी ने खाद्य सामग्री नहीं होने का बताया कारण
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel