[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style अब घर पर ही आसानी से बनाएं सनस्क्रीन, जानें क्या है तरीका

अब घर पर ही आसानी से बनाएं सनस्क्रीन, जानें क्या है तरीका

0
अब घर पर ही आसानी से बनाएं सनस्क्रीन, जानें क्या है तरीका

Summer Tips: गर्मियों के मौसम में हमारे लिए हमारी स्किन का ख्याल रखना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. इन दिनों जब स्किन केयर की बात आती है तो सनस्क्रीन का नाम सबसे पहले आता है. गर्मियों के दिनों में सूर्य की हार्मफुल किरणों से खुद को बचाये रखने के लिए हमें सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने को कहा जाता है. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो इसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है. वैसे तो मार्केट में आपको हर तरह के सनस्क्रीन देखने को मिल जाएंगे लेकिन, आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से अपने घर पर ही काफी कम कीमत पर सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ चीजों की जरुरत पड़ेगी. तो चलिए जानते हैं आप किस तरह से घर पर ही सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं.

सनस्क्रीन तैयार करने के लिए इन चीजों की होगी जरुरत

अगर आप घर पर ही सनस्क्रीन तैयार करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताई गयी चीजों की जरुरत पड़ेगी-

-अपने घर पर ही सनस्क्रीन तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक चौथाई कप नारियल तेल की जरुरत पड़ेगी.
-इसके बाद आपको एक चौथाई कप शीआ बटर ले लेना होगा.
-इसके बाद दो बड़े चम्मच में जिनक ऑक्साइड पाउडर ले लें.
-इसके बाद आपको एक चम्मच बी वैक्स पैलेट की जरुरत पड़ेगी.
-इसके बाद आपको गाजर के बीज का तेल ले लेना होगा. यह ऑप्शनल है और आपके सनस्क्रीन में एडिशनल एसपीएफ ऐड करेगा.
-इसके बाद आपको एसेंशियल ऑयल्स की 10 बूंदें ले लेनी होगी.

Also Read: अपने Summer Skin Care में इन चीजों को करें शामिल, आएगा त्वचा में निखार

Also Read: Summer Tips: AC चलाकर सोने की है आदत? हो जाएं सतर्क, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

Also Read: Summer Eye Care Tips: गर्मियों के मौसम में अपनी आंखों की सेहत का रखें खास ख्याल

इस तरह तैयार करें सनस्क्रीन

-इस होम मेड सनस्क्रीन को तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको एक सोस पैन में थोड़ा सा पानी ले लेना होगा. इसके बाद आपको एक कटोरा रख देना होगा. ऐसा करने से डबल बॉयलर तैयार हो जाएगा.
-रखे गए कटोरे में अब आपको नारियल तेल, शीआ बटर और बी वैक्स पैलेट डालकर धीमे-धीमी मध्यम आंच पर गर्म करना होगा.
-जब ये सभी चीजें अच्छी तरह से पिघल जाए और आपस में मिल जाएं तो गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
-जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें काफी सावधानी से जिंक ऑक्साइड पाउडर मिला दें. इसे तबतक अच्छी तरह से मिलाएं जबतक ऑइल और पाउडर अच्छी तरह से मिल न जाए.
-अब आपको गाजर के बीज के तेल की जरुरत पड़ेगी. इस तेल को पहले तैयार किये गए मिश्रण में मिला दें.
-आखिर में आपको तैयार किये गए मिश्रण में एसेंशियल ऑइल मिला देना होगा.
-अब आपका होम मेड सनस्क्रीन पूरी तरह से तैयार है.

Also Read: Summer Tips: रोज करें ये जरूरी काम, नहीं लगेगी लू

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, तभी अमल करें.

Previous article HYUNDAI पांच नए EVs लॉन्च करने की तैयारी में, सबसे पहले लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक क्रेटा
Next article Saptahik Rashifal 5 to 11 May 2024: यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए होगी फलदायक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel