[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गर्मियों में रहना है फिट, तो अपनाएं बिना तेल वाली डिशेज

गर्मियों में रहना है फिट, तो अपनाएं बिना तेल वाली डिशेज

0
गर्मियों में रहना है फिट, तो अपनाएं बिना तेल वाली डिशेज
गर्मियों में बिना तेल के बनने वाली रेसिपी (image: AI Generated)

Summer Recipes Without Oil: गर्मियों का मौसम आते ही खाने-पीने की आदतों में बदलाव जरूरी हो जाता है. इस समय भारी और तैलीय भोजन से शरीर में सुस्ती, अपच और गर्मी बढ़ सकती है. इसलिए हल्का, ठंडा और बिना तेल वाला भोजन सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है. बिना तेल की समर रेसिपीज न सिर्फ पचाने में आसान होती हैं, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखकर ऊर्जा भी बनाए रखती हैं. इन रेसिपीज में ताजे फल, दही, सब्जियां और नेचुरल चीजों का उपयोग होता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. अगर आप गर्मी में हेल्दी और स्वादिष्ट खाने की तलाश में हैं, तो ये ऑयल-फ्री रेसिपीज आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं.

खीरा-पुदीना रायता

रायता बनाने के लिए दही, कद्दूकस किया खीरा, पुदीना पत्ती, नमक, भुना जीरा चाहिए. इसके बाद दही को अच्छे से फेंट लें. उसमें खीरा, पुदीना और मसाले डालकर मिला लें. ठंडा-ठंडा सर्व करें. इसे आप खाने के बाद भी परोस सकते हैं. 

तरबूज फ्रूट सलाद

फ्रूट सलाद बनाने के लिए तरबूज, सेब, केला, पुदीना, काला नमक की जरूरत होती है. इन सभी फलों को काट लें और एक बाउल में डालें. ऊपर से काला नमक और पुदीना डालकर मिलाएं. इन सभी चीजों को मिलाने के बाद आप मेहमानों को परोस सकते हैं. 

आम पना

पन्ना बनाने के लिए कच्चा आम, चीनी, काला नमक, भुना जीरा चाहिए. अब इसके बाद आम को उबालकर उसका गूदा निकाल लें. उसमें पानी, चीनी और मसाले मिलाकर ठंडा करें और सर्व करें. ये ड्रिंक आप मेहमानों को भी परोस सकते हैं. 

 स्प्राउट्स सलाद

ये सलाद बनाने के लिए मूंग स्प्राउट्स, टमाटर, प्याज, नींबू रस, नमक चाहिए होंगे. सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं और ऊपर से नींबू रस डालकर परोसें. ये एक हेल्दी ऑप्शन है. 

दही फ्रूट डिलाइट

दही, शहद, मिक्स फ्रूट्स को एक जगह निकाल कर रखें. इसके बाद दही में शहद मिलाएं और ऊपर से कटे हुए फल डालें. ठंडा-ठंडा खाएं. इसे बनाने में न तो गैस की जरूरत है न तो तेल की. 

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें:

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel