[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गर्मियों में नहीं आती चैन की नींद? सोने से पहले करें ये 5 काम, सुबह उठेंगे एकदम फ्रेश और एनर्जेटिक

गर्मियों में नहीं आती चैन की नींद? सोने से पहले करें ये 5 काम, सुबह उठेंगे एकदम फ्रेश और एनर्जेटिक

0
गर्मियों में नहीं आती चैन की नींद? सोने से पहले करें ये 5 काम, सुबह उठेंगे एकदम फ्रेश और एनर्जेटिक
रात को बेहतर नींद के लिए क्या करें AI iimage

Summer Night Routine: गर्मियों की रातें अक्सर हमारा सुकून छीन लेती हैं. पंखे और कूलर चलने के बावजूद भी हमें पूरी रात पसीना आता रहता है, चिपचिपाहट सी महसूस होती है और बेचैनी की वजह से नींद भी सही तरीके से नहीं आती है. पूरी रात करवटें बदलते बीत जाती है और अगर आंख लग भी जाए तो बार-बार नींद खुल जाता है. जब बार-बार ऐसा होता है हमें थकान लगने लगती है और चिड़चिड़ापन भी महसूस होता है. अगर आपके साथ भी हर रात ऐसा हो रहा है, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें रात को सोने से पहले अगर आप अपनाते हैं तो आपकी नींद की क्वालिटी पूरी तरह से सुधर जाती है. जब आप इन आदतों को अपनाने लगते हैं तो आपको एक गहरी और सुकून से भरी नींद आने लगती है. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

हल्का और सही समय पर डिनर करें

गर्मियों की इन रातों में आपको हमेशा हल्का और सही समय पर डिनर करना चाहिए. जब आप रात के समय देर से भोजन करते हैं तो खाना आपके पेट में ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है. ऐसा होना गैस, जलन और बेचैनी का कारण बन सकता है. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप सोने से करीबन 3 घंटे पहले डिनर जरूर कर लें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके शरीर को आराम मिलेगा और आपको नींद भी जल्दी ही आने लगेगी.

ये भी पढ़ें: क्या हैं लू लगने के 5 शुरुआती लक्षण? जानें इससे बचने का सबसे आसान तरीका

ठंडे पानी से शरीर को करें रिलैक्स

रात को सोने से पहले आपको हमेशा नॉर्मल या फिर ठंडे पानी से नहाना चाहिए. यह आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. जब आप नहा लेते हैं तो आपके शरीर का तापमान कम होता है और दिमाग को भी आराम मिलता है. अगर आपके लिए नहाना संभव नहीं है तो आपको सोने से पहले अपने हाथों और पैरों के साथ-साथ चेहरे को भी ठंडे पानी से धोना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर को अंदर से ठंडक का एहसास होता है. ऐसा होने से नींद भी बेहतर आती है.

सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें

रात को सोने से पहले स्मार्टफोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करना एक आम बात बन गयी है. अगर आपकी यह आदत है तो आपको इसे जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए. आपकी यह गलती आपकी नींद को खराब कर सकती है. स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी आपके दिमाग को पूरी रात के लिए एक्टिव कर देती है और आपको रात के समय नींद देर से आती है. रात को सोने से कम से कम 30 मिनट पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बना लेनी चाहिए. बेहतर होगा कि आप कोई किताब पढ़ें या फिर कोई सॉफ्ट म्यूजिक सुनें.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद करते हैं ये गलतियां? जानिए इसके खतरनाक नुकसान

कमरे को बनाएं ठंडा और आरामदायक

अगर आप चाहते हैं कि आपको अच्छी नींद आये तो आपको अपने सोने वाली जगह के माहौल का खास ख्याल रखना चाहिए. गर्मियों के इन दिनों में आपको अपने कमरे को जितना हो सके ठंडा और हवादार रखने की कोशिश करंसी चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो आपको बेहतर नींद आएगी. इसके अलावा कॉटन की चादर का इस्तेमाल करें और ढीले-वाले कपड़े पहनना शुरू कर दें. कमरे को ठंडा बनाये रखने के लिए पंखे, कूलर या फिर एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें.

दिमाग को भी दें आराम

दिनभर की भागदौड़ और स्ट्रेस का सीधा असर रात को आने वाली नींद पर पड़ता है. ऐसे में आपको रात को सोने से पहले न ज्यादा सोचना चाहिए और न ही चिंता करनी चाहिए. अगर आप चिंता करेंगे या चीजों को ज्यादा सोचेंगे तो आपकी नींद खराब हो जाएगी. आपको कोशिश करनी चाहिए कि रात को सोने से पहले अपने मन को पूरी तरह से शांत जरूर कर लें. सोने से पहले 5 से 10 मिनट डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें या फिर मेडिटेशन करें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका मन शांत होगा और नींद जल्दी आएगी.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव

Previous article अकबरपुर में तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत
Next article घाघरा थाना परिसर में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर खाक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel