[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गर्मियों में भी दिखना है कूल, क्लासी और अट्रैक्टिव? आज ही अपनाएं ये आसान फैशन टिप्स

गर्मियों में भी दिखना है कूल, क्लासी और अट्रैक्टिव? आज ही अपनाएं ये आसान फैशन टिप्स

0
गर्मियों में भी दिखना है कूल, क्लासी और अट्रैक्टिव? आज ही अपनाएं ये आसान फैशन टिप्स
गर्मियों में कूल और क्लासी दिखने के लिए फैशन टिप्स Ai image

Summer Fashion Tips: गर्मियों के इन दिनों में अगर हम किसी चीज से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं, तो वह यह सवाल है कि आखिर घर से निकलते समय पहनें क्या? अगर बाहर निकलते समय हम ज्यादा ही स्टाइलिश कपड़े पहन लेते हैं, तो गर्मी की वजह से पूरे दिन पसीना बहता रहता है. जब ऐसा होता है तो हम अंदर ही अंदर असहज महसूस करने लग जाते हैं. वहीं, अगर मौसम को देखते हुए सिर्फ आरामदायक कपड़े पहन लें तो ऐसा लगने लगता है कि लुक में कोई कमी रह गयी है. गर्मियों के इन दिनों में हम सभी यह चाहते हैं कि जब भी घर से बाहर निकलें, सिर्फ स्मार्ट ही नहीं बल्कि पूरे दिन फ्रेश भी फील करें. अगर घर से बाहर निकलते समय आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान फैशन टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप सिर्फ खुद को ज्यादा स्टाइलिश ही नहीं बल्कि कूल और कंफर्टेबल भी बनाकर रख सकेंगे. तो चलिए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

हल्के और ढीले कपड़ों को बनाएं अपनी पसंद

गर्मियों के इन दिनों में आप किस फैब्रिक के कपड़े पहन रहे हैं यह बात काफी ज्यादा मायने रखती है. यह एक बड़ी वजह है कि गर्मियों के इन दिनों में आपको सिर्फ कॉटन, लिनन और रेयॉन जैसे लाइट फैब्रिक के कपड़े पहनने चाहिए. इस तरह के कपड़े पसीने को जल्दी सोखते हैं और साथ ही स्किन को सांस लेने का भी मौका देते हैं. जब आप इनसे बने कपड़े पहनते हैं तो आपका शरीर चिपचिपा महसूस नहीं करता है. लड़कियां अगर चाहें तो कॉटन की कुर्तियां, मैक्सी ड्रेस या पलाजो ट्राय कर सकती हैं, जबकि लड़के कॉटन शर्ट, पोलो टी-शर्ट या लूज फिट शर्ट्स ट्राय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ पेट ही नहीं, स्किन और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है पपीता, जानिए इसके अन्य फायदे

फ्रेश लुक के लिए हल्के रंगों के कपड़े पहनें

गर्मियों के इन दिनों में आप किस रंग के कपड़ों को चुनते हैं यह भी काफी ज्यादा मायने रखता है. जब आप डार्क रंग के कपड़े पहनते हैं, तो आपको ज्यादा गर्मी महसूस होती है. वहीं, जब आप लाइट कलर्स जैसे कि वाइट, क्रीम, बेबी पिंक, स्काई ब्लू और लाइट येलो रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपका शरीर ठंडा महसूस करता है और साथ ही आप दिखने में भी ज्यादा फ्रेश लगते हैं. इस तरह के कलर्स आपकी पर्सनालिटी को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक अचीव करने में मदद करते हैं.

कम और लाइट एक्सेसरीज का करें इस्तेमाल

जब आप गर्मियों में काफी हैवी ज्वेलरी और एक्सेसरीज पहनती हैं तो आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं. इन चीजों की वजह से आपको पसीना जयादा आता है और कई बार आपको स्किन में जलन भी महसूस होती है. कोशिश करें कि जितना हो सके लाइट और सिंपल एक्सेसरीज को अपने लिए चुनें. लड़कियां छोटे ईयररिंग्स, पतली सी गोल्ड चेन या ब्रेसलेट पहन सकती हैं. वहीं, लड़कों के लिए एक अच्छी घड़ी और स्टाइलिश सनग्लासेज ही काफी हैं.

यह भी पढ़ें: सफेद बाल छिपाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल

कम्फर्टेबल फुटवियर चुनना न भूलें

अगर आप गर्मियों के इन दिनों में अपने लिए एक गलत फुटवियर चुन लेते हैं, तो इसकी वजह से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है. अगर आप काफी ज्यादा टाइट जूते पहन लेते हैं तो आपके पैरों में पसीने और बदबू की प्रॉब्लम हो जाती है. ऐसे में यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपने लिए थोड़ा सा ढीला और कम्फर्टेबल जूते चुनें. लड़कियां अगर चाहें तो अपने लिए फ्लैट्स, सैंडल या स्लिपर्स चुन सकती हैं, जबकि लड़कों के लिए सबसे बेस्ट लोफर्स या लाइट सैंडल साबित हो सकते हैं. एक सही फुटवियर आपको सही लुक देने के साथ ही आपको कम्फर्टेबल भी महसूस कराता है.

मेकअप और हेयरस्टाइल रखें सिंपल

गर्मियों में आपको हैवी मेकअप नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका लुक काफी जल्दी खराब हो सकता है. खुद के लिए हमेशा एक ही लाइट और नैचुरल मेकअप का चुनाव करें. इसके अलावा हमेशा ही एक वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें ताकि आपका मेकअप पसीने की वजह से बिगड़ न जाए. वहीं, जब बात हेयरस्टाइल की होती है तो पोनीटेल, बन या सिंपल ब्रेड आपके लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

Previous article BANKA : शिक्षक पर हमला मामले में आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
Next article वैशाली बना बिहार का नंबर वन जिला: 29 हजार से ज्यादा किशोरियों को लगा HPV टीका
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel