[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Summer Face Packs: गर्मी से कम हो गई है चेहरे की रौनक, दही से बने ये फेस पैक दिखाएंगे कमाल

Summer Face Packs: गर्मी से कम हो गई है चेहरे की रौनक, दही से बने ये फेस पैक दिखाएंगे कमाल

0
Summer Face Packs: गर्मी से कम हो गई है चेहरे की रौनक, दही से बने ये फेस पैक दिखाएंगे कमाल
skin care tips ( AI generated image)

Summer Face Packs: सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने के लोग क्या नहीं करते हैं. खूबसूरत चेहरा पाने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. इनका ज्यादा इस्तेमाल कभी-कभी चेहरे की रंगत को कम कर देता है. गर्मी के मौसम में चेहरे की रंगत धूप के कारण फीकी पड़ने लगती है. धूप के कारण टैनिंग भी देखने को मिलती है. इस समस्या से निजात पाने के लिए आप नेचुरल चीजों से बने फेस पैक का यूज कर सकते हैं. किसी भी तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल ज्यादा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. इन फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार ही करें.

रंगत निखारता है ये फेस पैक

अगर आप धूप से हुए टैन को कम करना चाहते हैं तो आप दही और खीरे से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करने के बाद इसके रस को निकाल लें. अब एक चम्मच दही में खीरे के रस को मिला दें. इसे अपने चेहरे पर लगाने के 15 मिनट के बाद धो कर साफ कर लें. 

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: बेसन और हल्दी से आगे हैं ये बेहतरीन फेस पैक, लगाने से मिलेगा गोल्डन ग्लो

स्किन को चमकदार बनाता है ये फेस पैक 

स्किन की रंगत को और निखारने के लिए आप दही और हल्दी से फेस पैक तैयार कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल आपके स्किन टोन को एक समान करता है. इस फेस पैक के लिए आप एक चम्मच दही में थोड़ा सा हल्दी पाउडर को मिक्स कर दें. आप इसमें बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे फेस पर लगा कर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से साफ कर लें. 

एजिंग को कम करने के लिए फेस पैक 

आजकल तनाव का असर स्किन पर भी पड़ता है और समय से पहले ही त्वचा पर एजिंग के निशान दिखने लगते हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. दही में थोड़ा सा ओट्स पाउडर और शहद को मिक्स कर के एक पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे पर मसाज करें और कुछ देर बाद धो लें. ये फेस पैक स्किन को साफ करने में मदद करता है और ग्लो को बढ़ाता है. 

यह भी पढ़ें- Coffee for Glowing Skin: बेजान स्किन में भी जान डाल देंगे कॉफी से बने फेस पैक, आज ही करें ट्राई 

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: गंजा कर देगा इस तरीके से बालों को बांधना, वक्त रहते हो जाएं सावधान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article JAAT 2: ‘जाट’ की सफलता के बाद अब पार्ट 2 की बारी, माइथ्री मूवी मेकर्स ने खोले स्टार कास्ट के पत्ते
Next article पटना में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर भाई-बहन को मारी गोली, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel