[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Suji Veg Cutlet Recipe: न ज्यादा इंग्रीडिएंट्स और न समय की बर्बादी, शाम की भूख मिटाने के लिए मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी कटलेट

Suji Veg Cutlet Recipe: न ज्यादा इंग्रीडिएंट्स और न समय की बर्बादी, शाम की भूख मिटाने के लिए मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी कटलेट

0
Suji Veg Cutlet Recipe: न ज्यादा इंग्रीडिएंट्स और न समय की बर्बादी, शाम की भूख मिटाने के लिए मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी कटलेट
सूजी वेज कटलेट AI generated image

Suji Veg Cutlet Recipe: जैसे ही शाम होती है हमारा मन कुछ ऐसा खाने को करता है जो सिर्फ खाने में हल्का न हो बल्कि क्रिस्पी और हेल्दी भी हो. ऐसे समय में तो हमारे दिमाग में कई नाम आते हैं जिनमें से ज्यादातर डिशेज को हम पहले ही खा चुके होते हैं या फिर इनसे ऊब तक चुके होते हैं. अगर आप भी हर शाम एक ऐसी ही रेसिपी की तलाश में रहते हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि हेल्दी भी हो तो सूजी वेज कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस डिश की खास बात है कि यह मिनटों में तैयार हो जाती है और साथ ही सिर्फ बड़ों को नहीं बल्कि बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है. सूजी और सब्जियों से बने ये कटलेट्स बाहर से गोल्डन और क्रिस्पी होते हैं जबकि अंदर से ये काफी ज्यादा सॉफ्ट होते हैं. इस डिश को तैयार करने के लिए आपको न ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत पड़ती है और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इस डिश को आप बिना बिना किसी टेंशन के बच्चों की टिफिन से लेकर घर पर अचानक आए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस स्नैक को बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

सूजी वेज कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • उबले आलू – 2 मीडियम साइज के
  • गाजर – आधी कप कद्दूकस की हुई
  • हरी मटर – आधी कप उबली हुई
  • शिमला मिर्च – एक चौथाई कप
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स या सूखा ब्रेड पाउडर – आधा कप
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे बच्चे जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज

सूजी वेज कटलेट बनाने की रेसिपी

  • सूजी वेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही या पैन में सूजी को धीमी आंच पर हल्का गोल्डन होने तक भून लें. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें. अब एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें और फिर इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, उबली मटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती डालें.
  • इसके बाद इस मिश्रण में भुनी हुई सूजी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे, तो थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स डालकर इसे सेट करें. अब इस मिश्रण से अपनी पसंद के शेप के कटलेट बना लें.
  • अब एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स रखें और हर कटलेट को हल्के हाथ से ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. आप अगर चाहें तो इन्हें शैलो फ्राय या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.

सूजी वेज कटलेट को परोसने का तरीका

गर्मागर्म सूजी-वेज कटलेट को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या इमली की चटनी के साथ परोसें और अपने पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.

यह भी पढ़ें: Poha Khichdi Recipe: मां की बनाई खिचड़ी जैसी सादगी और अपनापन, शरीर को आराम और मन को सुकून देने वाली डिश

Previous article सेंट एंथोनी विद्यालय, कक्षा दशम के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई
Next article बौंसी मेला बना जन-आकर्षण का केंद्र, मनोरंजन व खरीदारी से गुलजार हुआ परिसर
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel