[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर बनाएं शुगर फ्री स्ट्रॉबेरी लस्सी, हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक

घर पर बनाएं शुगर फ्री स्ट्रॉबेरी लस्सी, हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक

0
घर पर बनाएं शुगर फ्री स्ट्रॉबेरी लस्सी, हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक
शुगर-फ्री स्ट्रॉबेरी लस्सी (image: AI Generated)

Sugar Free Strawberry Lassi: गर्मियों के मौसम में ठंडे और ताजगी भरे पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप कुछ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी पीना चाहते हैं, तो शुगर फ्री स्ट्रॉबेरी लस्सी एक शानदार विकल्प हो सकती है. यह ड्रिंक दही और ताजी स्ट्रॉबेरी से तैयार की जाती है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पोषण भी प्रदान करती है. खास बात यह है कि इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता, इसलिए यह हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है. यूट्यूब चैनल Padhuskitchen पर इसकी बेहद आसान रेसिपी शेयर की गई है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में बनाकर परिवार के साथ इसका स्वाद ले सकते हैं.

शुगर फ्री स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने के लिए सामग्री:

  • 1 कप ताजी स्ट्रॉबेरी
  • 1 कप ठंडा दही
  • 2–3 खजूर (बीज निकालकर) या शहद (वैकल्पिक)
  • ½ कप ठंडा दूध
  • 3–4 बर्फ के टुकड़े
  • थोड़ा सा इलायची पाउडर (वैकल्पिक)

लस्सी बनाने का आसान तरीका 

सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब मिक्सर जार में स्ट्रॉबेरी, दही, दूध और खजूर डालें. इसके बाद इसमें बर्फ के टुकड़े और थोड़ा सा इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. जब लस्सी स्मूद और क्रीमी हो जाए, तो इसे गिलास में निकाल लें. अब ऊपर से स्ट्रॉबेरी के छोटे टुकड़ों से गार्निश करें और ठंडी-ठंडी हेल्दी शुगर फ्री स्ट्रॉबेरी लस्सी का आनंद लें. अगर आप लस्सी को और ज्यादा ठंडा और गाढ़ा बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ी ज्यादा दही डाल सकते हैं. वहीं अगर हल्की मिठास पसंद है, तो थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Mohabbat Ka Sharbat Recipe: गर्मियों में देगा ठंडक ‘मोहब्बत का शरबत’, Tarla Dalal ने बताई रेसिपी

यह भी पढ़ें: एक चुटकी में बढ़ेगा स्वाद, घर पर बनाएं पंकज भदौरिया स्टाइल ब्लैक चाट मसाला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel