[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sugar Free Soan Papdi Recipe: मार्केट से मिठाई लाना भूल जाए, इस दिवाली घर पर बनाएं बिना चीनी वाली सोन पापड़ी

Sugar Free Soan Papdi Recipe: मार्केट से मिठाई लाना भूल जाए, इस दिवाली घर पर बनाएं बिना चीनी वाली सोन पापड़ी

0
Sugar Free Soan Papdi Recipe: मार्केट से मिठाई लाना भूल जाए, इस दिवाली घर पर बनाएं बिना चीनी वाली सोन पापड़ी
Sugar Free Soan Papdi Recipe (AI image)

Sugar Free Soan Papdi Recipe: दिवाली के दिन हर घर रोशनी से चमक उठता है. अधिकतर घरों में इस दिन तरह-तरह की डिश, स्नैक्स और मिठाइयां बनाई जाती हैं, जो इस दिन को चार चांद लगाने में बहुत बेस्ट होती हैं. ऐसे में अगर आप इस दिवाली अपने घर पर हेल्दी और टेस्टी दोनों का कॉम्बो मिठाई बनाना चाहते हैं, तो शुगर फ्री सोन पापड़ी बनाकर जरूर ट्राई करें. बिना चीनी के बनी ये सोन पापड़ी खाने में इतनी टेस्टी होती हैं कि आप इसे दिवाली के बाद भी घर पर जरूर बनाना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में टेस्टी और मजेदार सोन पापड़ी बनाने की आसान रेसिपी. 

शुगर-फ्री सोन पापड़ी बनाने की सामग्री क्या है? 

  • बेसन – 1 कप
  • घी – 3-4 चम्मच 
  • गुड़ – आधा कप (पिघला हुआ)
  • पानी – जरूरत के अनुसार 
  • दूध – 1/4 कप
  • कटे हुए मेवे (पिस्ता, काजू, बादाम) – 2-3 चम्मच 
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Poha Chivda Recipe For Diwali: दिवाली पर बनाएं ये सुपर टेस्टी पोहा चिवड़ा, स्वाद ऐसा कि मार्केट का नमकीन भी लगेगा फीका

शुगर-फ्री सोन पापड़ी बनाने की विधि क्या है?

  • सोन पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में गुड़ और पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें.  गुड़ पूरी तरह पिघलने पर इसे छानकर अलग रख दें. 
  • अब गैस में एक भारी कड़ाही गर्म करके घी डालें. घी गर्म हो जाने के बाद इसमें बेसन डालकर हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें. अब गैस बंद कर दें. 
  • इसके बाद भुने हुए बेसन में धीरे-धीरे गुड़ का सिरप और दूध डालें. इसे अच्छे से मिलाकर चिकना मिश्रण तैयार करें. इसमें ऊपर से इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें. 
  • अब एक ट्रे में घी लगाकर तैयार हुए मिश्रण को डालें. चम्मच या बेलन की मदद से इसे फैलाकर बराबर करें. 
  • हल्का ठंडा होने पर सोन पापड़ी को अपने पसंद के शेप में काटे. पूरी तरह ठंडा होने पर इसे एयरटाइट डब्बे में रखें. 
  • अब तैयार है आपकी घर पर बनी दिवाली स्पेशल शुगर-फ्री सोन पापड़ी. 

यह भी पढ़ें- Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह

यह भी पढ़ें- Sugar Free Kaju Katli Recipe: बिना चीनी, घर पर बनाएं दिवाली स्पेशल शुगर फ्री काजू कतली, नोट करें बनाने की आसान विधि 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel