[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sprouts Pulao Recipe: स्प्राउट्स से ट्राई करें कुछ अलग, बनाएं ये पुलाव की रेसिपी

Sprouts Pulao Recipe: स्प्राउट्स से ट्राई करें कुछ अलग, बनाएं ये पुलाव की रेसिपी

0
Sprouts Pulao Recipe: स्प्राउट्स से ट्राई करें कुछ अलग, बनाएं ये पुलाव की रेसिपी
sprouts pulao ( AI generated image)

Sprouts Pulao Recipe: पुलाव एक ऐसी डिश है जिसे जल्दी से तैयार किया जा सकता है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी खाने की तलाश में हैं तो ये स्प्राउट्स पुलाव आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है. स्प्राउट्स का सेवन हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. आमतौर पर लोग स्प्राउट्स से बने सलाद का सेवन करते हैं. इस बार आप इससे ये टेस्टी स्प्राउट्स पुलाव की रेसिपी को ट्राई करें. तो आइए जानते हैं स्प्राउट्स पुलाव बनाने की आसान विधि. 

स्प्राउट्स पुलाव बनाने के लिए सामग्री 

  • अंकुरित मूंग- आधा कप  
  • चावल- एक कप 
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ  
  • घी- 2 चम्मच 
  • अदरक लहसुन पेस्ट- एक चम्मच  
  • जीरा- एक छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा चम्मच 
  • टमाटर- एक बारीक कटा हुआ 
  • पानी- 2 कप 
  • तेज पत्ता- 1-2 
  • गाजर- एक बारीक कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच  

यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Recipe: सावन में बनाएं स्पेशल आलू मखाना की सब्जी, इस तरह से करें तैयार

स्प्राउट्स पुलाव बनाने की विधि (Sprouts Pulao Recipe)

  • हरी मूंग को आप पानी में भिगो लें और इसे अंकुरित कर लें. पुलाव बनाने के लिए आप सबसे पहले आप चावल को धोकर आधे घंटे तक पानी में भिगो दें. 
  • अब एक कड़ाही लें और इसमें घी डालें. अब इसमें आप जीरा और तेज पत्ता को डालें. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और अदरक लहसुन के पेस्ट को डालकर पकाएं. अब आप इसमें गाजर को डालें. गाजर के  बाद टमाटर डालकर पकाएं.
  • मूंग स्प्राउट्स को डालें और इसे कुछ देर तक पकाएं. अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला को डालकर मिक्स करें. चावल को भी डाल दें. इसे हल्के हाथों से आप मिक्स करें और नमक को मिक्स करें. अब इसमें 2 कप पानी डालें और आंच कम कर दें. चावल को ढककर पकाएं जब तक पानी सूख नहीं जाए. गैस बंद करें और इसमें आप हरा धनिया डालें और कुछ देर के लिए ढक दें. आप इस पुलाव को दही या रायता के साथ गरमागरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Suji Recipe Ideas: हलवा नहीं, सूजी से तैयार करें ये आसान और डिलीशियस रेसिपीज

यह भी पढ़ें- Sooji Cake: मीठा खाने का है मन, तो बनाएं हल्का और फ्लेवर से भरा स्पेशल रवा केक

Previous article Viral Video: सिर बना शतरंज का मैदान, बाल बने मोहरे, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Next article Quordle 6 जुलाई 2025: आज के कठिन शब्दों ने दी नई चुनौती, बढ़ाया रोमांच
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel