[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मसालेदार स्नैक्स से बढ़ाएं होली का मजा, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई 

मसालेदार स्नैक्स से बढ़ाएं होली का मजा, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई 

0
मसालेदार स्नैक्स से बढ़ाएं होली का मजा, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई 
स्पाइसी स्नैक्स (AI Generated image)

Spicy Snacks Ideas For Holi: रंगों का त्योहार होली स्वादिष्ट पकवान के बिना अधूरा सा लगता है. होली के मौके पर अधिकतर घरों में मीठे और नमकीन डिशेज को तैयार किया जाता है. गुजिया और मालपुआ जैसी मिठाइयां त्योहार की शान बढ़ाती हैं और मसालेदार स्नैक्स होली पार्टी का मजा दोगुना कर देते हैं. अगर आप भी इस बार होली पर कुछ अलग और स्पाइसी स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं तो मेन्यू में इन डिशेज को शामिल करें. 

प्याज के पकौड़े 

आप स्नैक्स में प्याज के पकौड़े बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए बेसन में आप लंबा कटा हुआ प्याज को डाल दें. इसके बाद आप नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चावल का आटा, धनिया पत्ती और थोड़ा अजवाइन मिला दें. इसके बाद आप पानी डालकर घोल तैयार कर लें. तेल में डालकर इसे फ्राई कर लें. पकौड़े को आप हरी चटनी के साथ सर्व करें. 

आलू चाट 

आलू चाट एक स्वादिष्ट स्नैक्स है. आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप उबले हुए आलू के टुकड़ों को फ्राई कर लें. अब आप इसमें नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर डाल दें. इसके ऊपर बारीक कटा प्याज, हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डाल दें. धनिया पत्ती डालकर सर्व करें. 

मसाला मूंगफली 

मसाला मूंगफली एक क्रिस्पी स्नैक्स है. इसे तैयार करना भी बेहद आसान कच्ची मूंगफली को तेल में डालकर फ्राई कर लें. इसके बाद आप इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और चाट मसाला डालकर मिला लें. ऊपर से थोड़ा सा काला नमक डाल दें. 

काजू मसाला 

काजू मसाला टेस्टी स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला स्नैक्स है. इसे आप चाय के साथ या मेहमानों के लिए परोस सकते हैं. सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी या तेल गर्म करें. इसमें काजू को हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा अमचूर डालकर अच्छे से मिला लें. 

मसाला फ्रेंच फ्राइज 

मसाला फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से छीलकर लंबी-लंबी स्लाइस में काट लें. अब इन्हें पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद फ्राइज को तेल में सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. एक बाउल में निकालकर ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च और नमक छिड़कें.

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel