[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर बनाएं राजस्थान की फेमस मसालेदार दाल मक्की, ट्रेडिशनल स्वाद लेकिन बनाने में बेहद आसान

घर पर बनाएं राजस्थान की फेमस मसालेदार दाल मक्की, ट्रेडिशनल स्वाद लेकिन बनाने में बेहद आसान

0
घर पर बनाएं राजस्थान की फेमस मसालेदार दाल मक्की, ट्रेडिशनल स्वाद लेकिन बनाने में बेहद आसान
दाल मक्की AI Image

Dal Makki Recipe: जब बात आती है राजस्थानी डिशेज की, तो दाल मक्की का नाम सबसे पहले सामने आता है. यह एक ऐसी डिश है जो न सिर्फ आपके पेट को भरती है, बल्कि मन को भी खुश कर देती है. इस डिश की सबसे खास बात है इसमें इस्तेमाल होने वाले दाल और मक्की का बेहतरीन कॉम्बिनेशन. ये दोनों मिलकर एक ऐसी स्वादिष्ट डिश तैयार करते हैं जिसे बड़े ही नहीं, घर के बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं. आप इसे अचानक आए मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए भी मिनटों में आसानी से तैयार कर सकते हैं. चलिए जानते हैं राजस्थान की फेमस दाल मक्की को घर पर बनाने की आसान रेसिपी.

दाल मक्की बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मक्की, भुनी हुई या फिर पीसी हुई – 1 कप
  • अरहर दाल – आधा कप
  • मूंग दाल – आधा कप
  • चना दाल – आधा कप
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन और अदरक का पेस्ट – 1-1 छोटा चमच
  • हरी मिर्च – 2 से 3 बारीक कटी हुई
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चमच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चमच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चमच
  • नमक स्वादानुसार
  • घी – 2 से 3 बड़े चमच
  • सजावट के लिए हरा धनिया

यह भी पढ़ें: बिना फर्मेंटेशन के बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी वेजिटेबल सूजी उत्तपम, डिनर के लिए परफेक्ट लाइट मील

दाल मक्की बनाने की रेसिपी

  • दाल मक्की बनाने के लिए सबसे पहले सभी दालों को अच्छी तरह धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें. ऐसा करने से दाल जल्दी और अच्छी तरह से पकेगी.
  • इसके बाद भिगोई हुई दालों को कुकर में डालें और हल्दी पाउडर, नमक, और जरूरत के अनुसार पानी डालकर 3 से 4 सीटी आने तक उबालें.
  • इस बीच अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
  • इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट भूनें.
  • अब इसमें भुनी हुई मक्की डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक भूनें.
  • इसके बाद पकी हुई दाल कड़ाही में डालें और फिर धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छे से चलाएं.
  • अब इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं ताकि दाल और मक्की एक-दूसरे का स्वाद अच्छे से सोख लें.
  • दाल मक्की को गर्मागर्म बाजरे की रोटी या बटर रोटी के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और घी डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी

Previous article दुबई में फंसे गुमला के व्यवसायी बबलू, एयरपोर्ट बंद होने से बढ़ी परेशानी
Next article Meri Zindagi Hai Tu बैन हुआ या नहीं? अफवाहों पर मेकर्स का रिएक्शन आया सामने
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel