[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Spicy Garlic Chutney Recipe: खाने का स्वाद और मजा हो जाएगा दोगुना! 10 मिनट में बनाएं लहसुन की तीखी चटनी

Spicy Garlic Chutney Recipe: खाने का स्वाद और मजा हो जाएगा दोगुना! 10 मिनट में बनाएं लहसुन की तीखी चटनी

0
Spicy Garlic Chutney Recipe: खाने का स्वाद और मजा हो जाएगा दोगुना! 10 मिनट में बनाएं लहसुन की तीखी चटनी
AI generated image

Spicy Garlic Chutney Recipe: भारतीय किचन में लहसुन का इस्तेमाल केवल स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि हेल्दी क्वालिटीज के कारण भी किया जाता है. लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होते हैं जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. ऐसे में जब बात तीखे स्वाद और चटपटे फ्लेवर की हो, तो लहसुन की तीखी चटनी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता. यह चटनी पराठे, रोटी, दाल-चावल, बाटी या स्नैक्स के साथ बहुत ही जबरदस्त लगती है. इस चटनी को बनाना बेहद आसान है और इसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लहसुन की तीखी चटनी की आसान रेसिपी.

लहसुन की तीखी चटनी के लिए जरूरी सामग्री

  • लहसुन की कलियां– 15 से 20 छिली हुई
  • साबुत सूखी लाल मिर्च – 6 से 8, आप स्वाद अनुसार कम या ज़्यादा कर सकते हैं
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  • तेल – 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल या तिल का तेल बेहतर रहेगा
  • ज़ीरा – आधा छोटा चम्मच (ऑप्शनल)

ये भी पढ़ें: Cheese Suji Toast Recipe: सुबह के नाश्ते या शाम की भूख को मिटाने के लिए मिनटों में बनाएं सुपर डिलीशियस चीज सूजी टोस्ट, जानें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Makhana Chivda Recipe: स्कूल की तैयारियों के बीच अब ब्रेकफास्ट की नहीं रहेगी कोई टेंशन, मिनटों में बनाएं मखाना चिवड़ा

लहसुन की तीखी चटनी बनाने की विधि

  • सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को 10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें ताकि वह नरम हो जाए. ऐसे में जब आप इसे पीसते हैं तो चटनी स्मूद बनेगी. लहसुन की कलियों को अच्छे से छीलकर धो लें.
  • मिक्सी जार में भीगी हुई लाल मिर्च, लहसुन की कलियां, नमक और नींबू का रस डालें. इसे बिना पानी या बहुत ही थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें. आप चाहें तो इसमें जीरा भी डाल सकते हैं, जिससे चटनी को हल्का सा मसालेदार फ्लेवर मिलेगा.
  • एक पैन में तेल गरम करें. आप अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा जीरा भी डाल दें और फिर तैयार चटनी को इस गरम तेल में डालकर 1 से 2 मिनट भून लें. इससे चटनी की शेल्फ लाइफ भी बढ़ जाती है और इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.
  • यह तीखी और चटपटी लहसुन चटनी आप रोटी, पराठा, दाल-चावल, पकोड़े, समोसे, बाटी या मिस्सी रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Lauki Ki Barfi Recipe: मां के हाथों जैसी ही मिठास अब आपके हाथों में, इस तरह देसी अंदाज में बनाएं लौकी की बर्फी

Previous article Bigg Boss 19 में आने से इन सेलेब्स ने कर दिया इनकार, सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड ने भी कर दिया रिजेक्ट
Next article Scholarship : कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों के लिए है सेंटल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel